क्या पुतिन ने शहबाज शरीफ को 40 मिनट तक करवाया इंतजार? जानें क्या है खबर की सच्चाई

नई दिल्ली । बीते कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावे किए जा रहे हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को 40 मिनट तक इंतजार कराया। दरअसल, यह पूरा बवाल आरटी इंडिया की ओर से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ, जिसे बाद में मीडिया आउटलेट ने डिलीट कर दिया। आरटी इंडिया ने अब एक पोस्ट के मध्यान से यह जानकारी दी।

हालांकि, पाकिस्तान विश्व पटल पर अक्सर अपनी फजीहत करवाता रहता है। शायद इस वजह से इस बात पर यकीन करना लोगों के लिए आसान था कि शहबाज शरीफ को पुतिन से मिलने के लिए 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

आरटी इंडिया के पोस्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रूस के राष्ट्रपति के साथ तय मीटिंग के लिए करीब 40 मिनट इंतजार किया और फिर उस कमरे में चले गए, जहां पुतिन और तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के बीच बातचीत चल रही थी।

आरटी इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिखाया गया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गलती से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के बीच बंद कमरे में हुई मीटिंग में चले गए।

हालांकि, आरटी इंडिया ने बाद में एक दूसरे पोस्ट में कहा, “हमने एक पुरानी पोस्ट डिलीट कर दी है, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ तुर्कमेनिस्तान में पीस एंड ट्रस्ट फोरम में व्लादिमीर पुतिन से मिलने का इंतजार कर रहे थे। हो सकता है कि पोस्ट में घटनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया हो।”

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शरीफ विदेश मंत्री इसहाक डार के साथ पास के एक कमरे में करीब 40 मिनट तक इंतजार करते रहे। जब वे और ज्यादा परेशान हो गए तो आखिरकार उन्होंने मीटिंग रूम में जाने का फैसला किया। मीटिंग रूम में पुतिन और एर्दोगन पहले से ही बातचीत कर रहे थे।

मीडिया में किए गए दावे के अनुसार शरीफ रूस के ब्लैक सी रिसॉर्ट सोची में राष्ट्रपति पुतिन से वन-ऑन-वन ​​बातचीत की उम्मीद से पहुंचे थे, लेकिन जब 40 मिनट के लंबे इंतजार के बाद भी वह मीटिंग नहीं हो पाई तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री निराश हो गए।

दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी पीएम को पुतिन के शेड्यूल में जगह नहीं मिली, इसलिए शरीफ रूसी राष्ट्रपति और एर्दोगन के बीच पहले से चल रही मीटिंग में शामिल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शरीफ कमरे में आते हुए, दोनों नेताओं से थोड़ी देर के लिए मिलते-जुलते और फिर कुछ ही मिनटों में चले जाते हुए दिख रहे हैं।

—आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

एपस्टीन फाइल मामले में डेमोक्रेट्स ने जारी की नई तस्वीरें; ट्रंप, क्लिंटन, बिल गेट्स समेत कई लोग आ रहे नजर

Read Next

ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका की जीडीपी को मिला बूस्ट, व्यापार घाटा 5 साल के निचले स्तर पर पहुंचा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com