क्या 2028 में चौथी बार अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे ट्रंप? यूएस प्रेसिडेंट ने दिया जवाब

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने किसी ना किसी बयान की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक एआई-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद ये चर्चा फिर से तेज हो गई कि क्या ट्रंप तीसरी बार भी राष्ट्रपति बनेंगे। इसपर हाल ही में उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

कैबिनेट मीटिंग के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह 2028 में रिपब्लिकन उम्मीदवार नहीं होंगे। उन्होंने अनुमान लगाया कि उनका उत्तराधिकारी उनकी ही सरकार से निकलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 2028 में रिपब्लिकन, डेमोक्रेट्स से बेहतर स्थिति में होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं नहीं होऊंगा। शायद कोई ऐसा होगा जो इस टेबल पर बैठा हो। इस टेबल पर बैठे कुछ लोग हो सकते हैं। इस टेबल पर साथ में बैठकर चुनाव लड़ने वाले कुछ लोग भी हो सकते हैं।”

बैठक में मौजूद लोगों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल थे। दोनों को पार्टी के भविष्य के नॉमिनेशन के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन में लिखा है: “कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति पद के लिए दो बार से ज्यादा नहीं चुना जाएगा।” इसके बावजूद, भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से पहले ही फिर से चुनाव लड़ने का आइडिया दिया था।

हालांकि, 29 अक्टूबर को एयर फोर्स वन में, उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं कहूंगा कि अगर आप इसे पढ़ेंगे, तो यह बिल्कुल साफ है कि मुझे चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं है। यह बहुत बुरा है।”

हाल ही में ट्रंप ने जो तस्वीर ट्रूथ सोशल पर साझा की थी, उसमें अमेरिकी राष्ट्रपति एक पोस्टर हाथ में लेकर खड़े हैं। पोस्टर पर लिखा है, “ट्रंप 2028, हां।” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में रिपब्लिकन लिखा है।

इस तस्वीर के आने के बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई कि क्या ट्रंप अमेरिका के 22वें संविधान संशोधन को चुनौती देंगे? हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ट्रंप की तीसरी बार वापसी को लेकर इस तरह की चर्चा हुई हो। इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। इससे पहले भी ट्रंप के समर्थकों की टोपी और मर्चेंडाइज पर इस तरह की चीजें देखी जा चुकी हैं।

इससे पहले व्हाइट हाउस में ट्रंप की मेज पर रखी एक टोपी ने इस तरह की अटकलों को हवा दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति के टेबल पर एक टोपी रखी थी, जिस पर लिखा था, ‘ट्रंप 2028,’ जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। हालांकि, अमेरिकी हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने इस पूरे मामले को मजाक बताया था। उन्होंने कहा था कि ट्रंप से इस बारे में मेरी चर्चा हुई। ट्रंप संविधान की गंभीरता को समझते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि मैं तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकता।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई शादी की 8वीं सालगिरह

Read Next

ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं पैट कमिंस: स्टीव स्मिथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com