‘वेस्ट एशिया का चौराहा’ दुनिया के लिए क्यों अहम? अमेरिका ने इजरायल को दी नसीहत

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में भूगोल अक्सर युद्धों और गठबंधनों से ज्यादा ताकतवर साबित होता है, और इसका सबसे बड़ा उदाहरण सीरिया है। वह देश जिसे नक्शों में ‘चौराहा’ कहा जाता है, और राजनीति में ‘की-स्टोन’। यही वजह है कि मंगलवार को ट्रंप का बयान सुर्खियों में आ गया। ट्रूथ पर उन्होंने सीरिया के बदलते हालात की प्रशंसा की और साथ ही इजरायल को सलाह कि दोनों के अच्छे संबंध इलाके के लिए बेहतर होगा। इसके बाद ट्रंप ने बीबी को फोन भी किया।

उन्होंने कहा, “सीरिया में दखल मत दो, उसे अपने राजनीतिक पुनर्निर्माण का मौका दो।” उनके इस बयान ने पूरे क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है। यह बयान सिर्फ अमेरिकी कूटनीति की बात नहीं थी; यह सीरिया के भूगोल की ताकत की खुली स्वीकारोक्ति थी।

सीरिया की स्थिति ऐसी है कि वहां होने वाली किसी भी हलचल की कंपन इजरायल से लेकर तुर्की, ईरान, रूस और अमेरिका तक पहुंचती है। यही कारण है कि ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों का एक बयान सुर्खियां बटोर गया। उन्होंने कहा कि ‘बीबी को हर जगह भूत ही दिखाए देते हैं।’

इजरायल को सार्वजनिक रूप से चेताया गया कि सीरिया अब एक निर्णायक मोड़ पर है, और किसी भी सैन्य हस्तक्षेप से यह नई स्थिरता बिखर सकती है। यह टिप्पणी इजरायल की वर्षों पुरानी नीति—सीरिया और लेबनान में सक्रिय हमले—के प्रत्यक्ष विरोध में मानी गई। यह वही क्षेत्र है जहां भूमिकाएं इतनी परस्पर बंधी हुई हैं कि किसी एक की कार्रवाई, दूसरे की सुरक्षा, तीसरे के गठबंधन और चौथे की अर्थनीति को प्रभावित करती है।

सीरिया का भूगोल इस पूरे संघर्ष की जड़ है। भूमध्यसागर का किनारा, इराक तक फैलती धरती, तुर्की की दक्षिणी सीमा, और इजरायल और जॉर्डन के मार्ग—सभी एक ही नक्शे पर मिलते हैं। यही चौराहा इसे दुनिया की पांचों प्रमुख शक्ति-केंद्रों के ध्यान में रखता है। रूस का भूमध्यसागर में नेवल बेस टार्ट्स यही है। ईरान का ‘तेहरान-टू-मेडिटेरियन शिया कॉरिडोर’ सीरिया से होकर ही संभव है। तुर्की अपनी सुरक्षा और कुर्द लड़ाकों को रोकने के लिए सीरिया पर निर्भर है, और इजरायल के लिए तो गोलन हाइट्स का मोर्चा उसकी उत्तरी सुरक्षा का सीधा सवाल है।

ट्रंप और उनका प्रशासन जो कह रहा है उससे साफ है कि अमेरिका एक ऐसा सीरिया चाहता है जो उसके प्रभाव क्षेत्र में रहे, जिससे उसे रूस और ईरान के प्रसार को रोकने में मदद मिले। लेकिन साथ ही, वह यह भी समझता है कि इजरायल की लगातार सैन्य कार्रवाई सीरिया की नयी राजनीतिक संरचना को अस्थिर कर सकती है। इसी संतुलन को संभालने के लिए ट्रंप ने इजरायल को नसीहत दी कि “सीरिया में हस्तक्षेप क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान पहुंचाता है।”

सीरिया की यह रणनीतिक स्थिति उसे आर्थिक फायदे भी दे सकती है। प्रस्तावित तेल-गैस पाइपलाइनें—चाहे गल्फ देशों से हों या ईरान से—यूरोप तक पहुंचने के लिए सीरिया की जमीन चाहती थीं। अगर यह शांति से चल पाता, तो सीरिया ट्रांजिट-हब बन सकता था, लेकिन वर्षों से जारी युद्ध ने इन संभावनाओं को रोक दिया। फिर भी, यह संभावना आज भी दुनिया की ऊर्जा राजनीति में सीरिया को केंद्र में रखती है।

तो कह सकते हैं कि सीरिया का यह चौराहा सिर्फ भूगोल नहीं, सौदेबाजी की शक्ति भी है। रूस को समुद्री रास्ता चाहिए तो सीरिया दरवाजा खोलता है, ईरान अपनी क्षेत्रीय पहुंच बढ़ाना चाहता है तो सीरिया राजनीतिक समर्थन लेता है। अरब देश चाहते हैं कि ईरान कमजोर हो, तो वे सीरिया से निवेश और पुनर्निर्माण के रास्ते खोलें। इतनी व्यापक कूटनीति सिर्फ उन देशों के हाथ में होती है जो क्षेत्रीय नक्शे का धुरी-बिंदु होते हैं।

लेकिन इस चौराहे की कीमत भी भारी रही है—आईएसआईएस का उभरना, आतंकवाद, लाखों शरणार्थियों का प्रवाह, गृहयुद्ध की त्रासदी। यही अस्थिरता आज वैश्विक ताकतों को मजबूर कर रही है कि वे सीरिया को स्थिर होते देखना चाहें—और ट्रंप का बयान इसी दिशा में एक राजनीतिक संकेत है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

इमरान से मिलने के बाद बोलीं बहन उज्मा, ‘दी जा रही मानसिक यातना, भाई ने असीम मुनीर को बताया जिम्मेदार’

Read Next

पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा, एसआईआर पर टीएमसी को भाजपा का जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com