बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से न हो अच्छी फिल्मों का मूल्यांकन: अनुपम खेर

मुंबई । चार दशकों से लगातार अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर गोवा में 56वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव में अपनी चार फिल्मों की प्रदर्शनी से बहुत खुश हैं।

उन्होंने अब खुलकर अपनी फिल्म ‘कैलोरी,’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और फिल्म महोत्सव के महत्व को लेकर आईएएनएस से बातचीत की है।

फिल्म ‘कैलोरी’ के बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने आईएएनएस से कहा, “मुझे एक अभिनेता के तौर पर इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। मेरे हिसाब से, यह एक ऐसी कहानी है जो दुनिया को बताई जानी चाहिए। फिल्म की कहानी पर उन्होंने कहा कि यह एक मानवीय त्रासदी के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर एक भी व्यक्ति अपनी जान गंवा देता है, तो परिवार पर पड़ने वाला प्रभाव अथाह होता है। फिल्म इसी दर्द और परिस्थिति को दर्शाती है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे एक अभिनेता के तौर पर इस कहानी में योगदान देने का मौका मिला।

फिल्मों के लिए पुरस्कार और फिल्म समारोह अब कितने जरूरी हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज भी छोटी, लेकिन अच्छी फिल्मों को पहचान दिलाने के लिए पुरस्कार और फिल्म समारोह दोनों ही जरूरी हैं। अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म को कान फिल्म समारोह में दिखाया गया, और ‘कैलोरी’ को कनाडा के एक फिल्म समारोह में पुरस्कार मिला।

उन्होंने आगे कहा कि अक्सर इनके लिए मार्केटिंग बजट की कमी होती है, और समारोह इसके लिए एक आदर्श मंच प्रदान करते हैं। इस साल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में, मैं उन गिने-चुने अभिनेताओं में से एक हूं जिनकी चार फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं।

अनुपम खेर एक्टर के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक भी हैं, ऐसे में उनके लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और फिल्म की सक्सेस कितनी मायने रखती है? बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बॉक्स ऑफिस फिल्म इंडस्ट्री का जरूरी हिस्सा है क्योंकि यह अगली फिल्म बनाने में मदद करता है। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो दिल को छू जाती हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं होता। फिल्मों को कमाई जरूर करनी चाहिए, क्योंकि इससे इंडस्ट्री आगे बढ़ती है। लेकिन हर फिल्म का मूल्यांकन सिर्फ उसके बॉक्स ऑफिस नंबरों से नहीं किया जाना चाहिए।

–आईएएनएस

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

admin

Read Previous

संगीत में ‘देसी गर्ल’ बन दुल्हनिया स्मृति मंधाना ने जमाया रंग, देखते रह गए पलाश मुच्छल

Read Next

अंचिता शेउली : बचपन में पिता को खोया, घर चलाने के लिए मां के साथ मिलकर किया काम, चुनौतियों से लड़कर वेटलिफ्टर बने

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com