पुलवामा में बड़ी कार्रवाई, आतंकी नेटवर्क से जुड़े मुबाशिर अहमद की संपत्ति कुर्क

पुलवामा । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवाद के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा के त्राल इलाके में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अचल संपत्ति को अटैच किया है।

पुलिस के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी मुबाशिर अहमद नाम के व्यक्ति की है, जो लंबे समय से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से चल रहे आतंकवादी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने, तनाव फैलाने और लोगों को भड़काने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि मुबाशिर अहमद जम्मू-कश्मीर का ही रहने वाला है, लेकिन वह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बैठे आतंकियों के इशारों पर काम करता था। उसका मुख्य रोल आतंकियों तक हथियार और गोला-बारूद पहुंचाना, स्थानीय नेटवर्क को सक्रिय करना और इलाके में फिर से आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना था।

पुलिस के अनुसार, वह कई बार ऐसे मामलों में संदिग्ध पाया गया और स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़ने की कोशिश करता था। ठोस सबूत मिलने के बाद उसकी संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि जांच अभी भी जारी है और यह देखा जा रहा है कि मुबाशिर अहमद किन-किन लोगों के संपर्क में था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

जम्मू कश्मीर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। गैर-कानूनी या आतंकवादी संगठन से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

इससे पहले, उधमपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ-तस्करी में संलिप्त एक आदतन आरोपी गुलाम कादर की चल संपत्ति जब्त की थी। पुलिस ने 12 लाख रुपए की एक टाटा वाहन (पंजीकरण संख्या जेके14जे3924) को अटैच किया। यह वाहन गुलाम कादर का बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

जी-20 समिट में पीएम मोदी ने वैश्विक विकास के पैरामीटर्स पर दिया जोर, नई पहल का रखा प्रस्ताव

Read Next

दिल्ली विस्फोट मामला: एसआईए ने श्रीनगर से आतंकवादी के एक और सहयोगी को किया गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com