बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख, राहत प्रयासों में ढिलाई के लिए यूनुस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भूकंप से मची तबाही पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को सांत्वना देते हुए अंतरिम सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद भारी तबाही मची। करीब 10 के मारे जाने और 200 से ज्यादा के घायल होने की खबर आई। इस भूकंप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

दुख की घड़ी में अवामी लीग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उनका बयान पोस्ट किया। हसीना ने कहा, “कई जिंदगियां खत्म हो गईं और सैकड़ों घायल हो गए। इस भयानक आपदा से देश को काफी नुकसान पहुंचा है।”

मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अंतरिम सरकार के मुखिया यूनुस को नुकसान का जिम्मेदार मानते हुए उन्होंने आगे कहा, “इस अवैध रूप से सत्ता पर काबिज होने वाली सरकार की आम लोगों के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है और यही कारण है कि इनकी सक्रियता जमीन पर कम दिख रही है। लोगों की पीड़ा कम करने के लिए कुछ खास करते नहीं दिख रहे हैं। ये लोग देश की प्राकृतिक संपदा विदेशियों के हवाले कर रहे हैं।”

उन्होंने अपने दौर में प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए बनाई गई नीतियों का जिक्र करते हुए आगे कहा, “बांग्लादेश में आपदा की आशंका बनी रहती है क्योंकि यह डिजास्टर प्रोन स्थल है। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखकर अवामी लीग सरकार ने समावेशी और सतत विकास की नीतियों पर काम किया।”

शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 5.7 थी। बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र नरसिंगडी का माधबडी था।

भूकंप के बाद ढाका में चार, नरसिंगडी में पांच और नारायणगंज में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांग्लादेश के बड़े अखबार, द ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में अरमानीटोला में एक बिल्डिंग की छत की रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ढाका, नरसिंगडी और गाजीपुर में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। ‘डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज’ ने 10 घायल लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (डीएमसीएच) और 10 अन्य को शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की।

ढाका यूनिवर्सिटी के कई छात्र घबराहट में बिल्डिंग से कूदने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हड़बड़ी के कारण 10 छात्र घायल हो गए, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ढाका से मिली रिपोर्टों से पता चला है कि राजधानी भर की बिल्डिंगों में छोटी-मोटी दरारें आ गई हैं।

निवासियों ने इस अनुभव को पहले महसूस किए गए किसी भी झटके जैसा नहीं बताया, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें उनके घरों में टूटी दीवारें, खराब फर्श और फर्नीचर बिखरे हुए दिख रहे थे।

–आईएएनएस

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें

काठमांडू । दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजरायल हमले का असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

मध्य पूर्व तनाव का असर: निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा

नई दिल्ली । निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर...

पेट्रोल-डीजल की देश में कोई कमी नहीं, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग 92 फीसदी तक पहुंची : पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को लेकर मची हाहाकार के बीच भारत सरकार ने विश्वास दिलाया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

admin

Read Previous

भारत-इजरायल के बीच कृषि, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और व्यापार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मिला बढ़ावा

Read Next

अपने बर्थडे पर कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया तोहफा, ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टीजर रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com