बिहार : सीएम नीतीश ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का लिया जायजा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी रहे मौजूद

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब नई सरकार बनने की कवायद जारी है। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में समारोह की तैयारी चल रही है। इस समारोह में खास लोगों के साथ-साथ आम जनता के जुटने की संभावना को देखते हुए उसी तरह की तैयारी की जा रही है।

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को प्रस्तावित है।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में अति विशिष्ट व्यक्तियों, नवनिर्वाचित विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में पहुंचने वाले आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री नितिन नबीन, और मंत्री संजय सरावगी के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि गांधी मैदान में बनाया जा रहा मुख्य मंच का निर्माण वीवीआइपी सुरक्षा मानकों के आधार पर कराया जा रहा है। पंडाल, साउंड सिस्टम, और आसपास बैरिकेडिंग की भी पूरी तैयारी की जा रही है। मैदान को अलग-अलग प्रक्षेत्रों में बांटकर तैयारी की जा रही है जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो।

भाजपा का कहना है कि इस समारोह में आने के लिए सभी मतदाताओं को आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्होंने एनडीए को अपार समर्थन दिया है। इस समारोह में दो से तीन लाख लोग पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ी और 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।

–आईएएनएस

‘आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे…’, राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से...

बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों...

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाएं’, राज्यसभा में जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । राज्यसभा में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हुई। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर...

निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

नई दिल्ली । केरल में कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट (एनसीएस ग्रुप) के प्रमोटरों और प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ धन शोधन निवारण...

‘बचकाना व्यवहार’, राहुल गांधी की ओर से रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने पर राजीव रंजन की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने...

भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा- ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया’

नई दिल्ली । भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर सदन में शोर करने और कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला...

संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली । लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवनीत...

एसआईआर विवाद : ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय...

राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया खाने में मिलावट का मुद्दा, बताया कैसे स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को सदन में देश में खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने इसे एक...

मध्य प्रदेश की ईवीएम का राजस्थान के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होगा उपयोग

भोपाल/जयपुर । मध्य प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग आगामी समय में राजस्थान में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिए ईवीएम किराए पर देगा। इसके लिए दोनों के बीच...

admin

Read Previous

बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में एनआईए ने 10 आरोपियों खिलाफ दायर की चार्जशीट

Read Next

‘धुरंधर’ में परफेक्ट लुक पाने के लिए आर. माधवन ने की खूब मेहनत, शेयर किया लुक टेस्ट का किस्सा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com