‘गोवर्धन’ का धमाकेदार गाना ‘गोरी के पातर कमरिया’ हुआ आउट

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोवर्धन’ का नया गाना ‘गोरी के पातर कमरिया’ मंगलवार को रिलीज हो गया है।

मेकर्स ने गाना रिलीज होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने गाना रिलीज कर कैप्शन दिया, “गाना ‘गोरी के पातर कमरिया’ अब आधिकारिक रूप से यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।”

गाने को दिनेश लाल यादव और मेघाश्री ने गाया है और इसके लिरिक्स अरविंद तिवारी ने दिए हैं। वहीं, म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया है।

यह पारंपरिक भोजपुरी गीत वहां की संस्कृति की खूबसूरती को बखूबी से दर्शाता है। गाने में प्यार, सादगी और गोवर्धन की सुंदर यात्रा को दिखाया गया है।

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म में सामाजिक कहानी को दर्शाया गया है। उन्होंने इस फिल्म में भी परंपरा, प्यार और गहराई को दिखाया है।

फिल्म का निर्माण जयंत घोष और रिया घोष ने किया है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ अभिनेत्री मेघाश्री मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की जोड़ी पहले भी दर्शकों का दिल जीत चुकी है और इस बार भी उनकी केमिस्ट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के रिलीज की घोषणा नहीं की है।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अभिनेता, गायक, निर्माता और राजनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गायन से की थी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आज एक अभिनेता के तौर पर अपना करियर स्थापित किया। अभिनेता का सबसे पहला एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ था। इसके बाद उन्होंने कई गाने गाए।

दिनेश लाल यादव ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं और साथ ही वे ‘निरहुआ एंटरटेनमेंट’ नामक प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं।

अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान-2’ है। फिल्म का निर्देशन महमूद आलम ने किया है। इसमें निरहुआ के साथ ऋचा दीक्षित, संजय पांडे और पुष्पा वर्मा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

डेविड स्जेले को मिला बुकर प्राइज, क्यों जूरी ने माना ‘फ्लेश’ है ‘सिंगुलर अचीवमेंट’

Read Next

दक्षिण कोरिया का नया कार्बन कटौती लक्ष्य : कंपनियों को पहले चुनौती, बाद में बड़ा लाभ मिलेगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com