गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को नहीं मिलेगी यूएस में एंट्री! अमेरिका के वीजा नियमों में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली । डायबिटीज और कैंसर समेत कई बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए अमेरिकी वीजा पाना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने वीजा नीति में कुछ बदलाव किए हैं। इसके अनुसार हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर, मोटापा और मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों को अमेरिकी वीजा के लिए मना किया जा सकता है।

ट्रंप सरकार की ओर से गुरुवार को एक निर्देश जारी किया गया, जिसके अनुसार अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों को हृदय रोग, श्वसन रोग, कैंसर, डायबिटीज, मोटापा, न्यूरोलॉजिकल और मेंटल हेल्थ जैसी दिक्कतों की वजह से वीजा देने से मना भी किया जा सकता है।

अमेरिका के केएफएफ हेल्थ न्यूज के अनुसार संबंधित विभाग को लगता है कि इन बीमारियों से ग्रसित लोग दूसरों के लिए बोझ बन सकते हैं। इसके साथ ही अमेरिकी संसाधनों पर भी इसका बुरा असर होगा। इसलिए अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास को ये निर्देश दिया गया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार ये दिशानिर्देश दोनों दूतावास को केबल के जरिए भेजा गया।

हालांकि, अमेरिकी वीजा के लिए पहले भी हेल्थ कंडीशन की जानकारी ली जाती थी, लेकिन अब नए दिशा निर्देश के बाद इस प्रक्रिया में भी बदलाव होंगे।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केबल में कहा गया, “आपको आवेदक के स्वास्थ्य पर विचार करना होगा। कुछ मेडिकल कंडीशन, जिनमें हृदय रोग, श्वसन रोग, कैंसर, डायबिटीज, मोटापा, न्यूरोलॉजिकल और मेंटल हेल्थ कंडिशन समेत अन्य बीमारियां शामिल हैं, इनके लिए लाखों डॉलर की देखभाल की आवश्यकता हो सकती है।”

इसके साथ ही वीजा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह आकलन करें कि जिस शख्स ने वीजा का आवेदन किया है, वह अपने इलाज का खर्च उठाने में सक्षम है या नहीं। इसके साथ ही वीजा के लिए आवेदन डालने वाले शख्स के परिवार के हेल्थ का अपडेट लिया जाएगा।

इसे लेकर गैर लाभकारी कानूनी सहायता समूह कैथोलिक लीगल इमिग्रेशन नेटवर्क के एक वरिष्ठ वकील चार्ल्स व्हीलर ने कहा है कि ये दिशानिर्देश सभी वीजा के लिए हैं, लेकिन इनका उपयोग केवल स्थायी निवास के मामलों में ही किया जाएगा।

व्हीलर ने कहा, “यह चिंताजनक है क्योंकि वीजा अधिकारी मेडिकल में प्रशिक्षित नहीं हैं, उन्हें इस क्षेत्र में कोई अनुभव नहीं है और उन्हें अपने व्यक्तिगत ज्ञान के आधार पर अनुमान नहीं लगाना चाहिए।”

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

अगर तेजप्रताप एनडीए से प्रभावित होकर साथ देंगे तो हम स्वागत करेंगे: जीतन राम मांझी

Read Next

किरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com