ट्रंप ने किम से मुलाकात का दिया प्रस्ताव, उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल लॉन्च करके दिया जवाब

सोल । एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किम जोंग-उन से मुलाकात करने की बात कर रहे हैं। दूसरी ओर उत्तर कोरिया ने मंगलवार को क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। विशेषज्ञों ने क्रूज मिसाइल टेस्टिंग को ही उत्तर कोरिया का जवाब बताया।

विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर कोरिया के क्रूज मिसाइल परीक्षण को अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रस्ताव को ठुकराने के रूप में देखा जा सकता है।

बता दें, उत्तर कोरिया की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि उसने मंगलवार को पीले सागर में समुद्र से सतह पर मार करने वाली सामरिक क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया। जहाज आधारित मिसाइल लॉन्च के लिए क्रूज में सुधार किया गया।

उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल परीक्षण राष्ट्रपति ट्रंप के दक्षिण-पूर्वी शहर ग्योंगजू में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीए) कार्यक्रमों में भाग लेने और दक्षिण कोरिया पहुंचने से कुछ घंटे पहले किया।

अपने एशिया दौरे से पहले और उसके दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने किम से मिलने के लिए बार-बार प्रस्ताव दिए। अगर किम और ट्रंप की मुलाकात होती है, तो यह छह साल से ज्यादा समय में उनके बीच पहली मुलाकात होगी।

ट्रंप ने उत्तर कोरिया को एक “परमाणु शक्ति” कहा, जिससे देश के साथ प्रतिबंधों में ढील पर बातचीत की संभावना के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह किम से मुलाकात के लिए अपना एशियाई दौरा बढ़ा सकते हैं।

बुधवार की सुबह तक किम से मुलाकात को लेकर ट्रंप के प्रस्ताव को लेकर उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने चुप्पी साध रखी थी। बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार से गुरुवार तक दक्षिण कोरिया में रहेंगे।

क्यूंगनाम विश्वविद्यालय के सुदूर पूर्वी अध्ययन संस्थान के प्रोफेसर लिम यूल-चुल ने मंगलवार के मिसाइल प्रक्षेपण को किम द्वारा ट्रंप के “दृढ़ बैठक प्रस्तावों” को अस्वीकार करने की पुष्टि बताया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अमेरिका-उत्तर कोरिया बैठक की संभावना कम हो गई है।”

पिछले महीने एक संसदीय बैठक में बोलते हुए, किम ने कहा कि अगर वाशिंगटन परमाणु निरस्त्रीकरण की मांग छोड़ देता है, तो उत्तर कोरिया अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधों में ढील के लिए उत्तर कोरिया दुश्मनों के साथ किसी भी तरह की लेनदेन वाली बातचीत में शामिल नहीं होगा।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने यह भी अनुमान लगाया है कि उत्तर कोरिया बातचीत शुरू करने से पहले, दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित करने जैसे किसी बड़े समझौते की वाशिंगटन की पेशकश का इंतजार कर रहा होगा।

प्रोफेसर लिम यूल-चुल ने कहा कि ट्रंप के कोरियाई प्रायद्वीप छोड़ने तक, किम से मुलाकात की संभावना बनी रह सकती है। हालांकि इसकी उम्मीद बहुत कम है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

आतंकी मसूद अजहर ने चली महिलाओं को जिहादी बनाने की चाल, कहा सीधे जन्नत नसीब होगी

Read Next

इस्तांबुल वार्ता असफल: पाकिस्तानी मंत्री तरार बोले,’ अफगान तालिबान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे हम’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com