तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के उम्मीदवार तो बन सकते हैं, लेकिन सीएम कभी नहीं: नित्यानंद राय

पटना । केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और भाजपा के नेता नित्यानंद राय ने महागठबंधन के तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तो बन सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता उन्हें कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपसी रस्साकसी के बाद महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार स्वीकार किया है, उससे बिहार की जनता वाकिफ है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में मुख्यमंत्री का चयन जनता करती है और जनता पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके विकास पर भरोसा करती है। नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार की जनता ने 20 साल से स्वीकारा ही नहीं है, सराहा भी है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने आशंका जताते हुए कहा कि अगर गलती से भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बन गई तो फिर से बिहार में जंगलराज का दौर वापस लौट आएगा। बिहार फिर से 1990 से 2005 के दौर में वापस चला जाएगा।

उन्होंने कहा कि हकीकत है कि दबाव और धमकी के जरिए तेजस्वी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तो बन गए हैं, लेकिन महागठबंधन के लोग ही उन्हें मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर अब भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

तेजस्वी यादव के ‘खुद भी भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे तो उन पर कार्रवाई होगी’ वाले बयान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि भ्रष्टाचार में वह खुद भी और उनका पूरा परिवार लिप्त है। ऐसे में वे सजा देने की शुरुआत खुद से करें और इसके बाद अपने परिवार के लोगों को सजा दें।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दावा करते हुए कहा कि 14 नवंबर को एक बार फिर से एनडीए का विजय पताका पूरे बिहार में फहराएगा और महागठबंधन की करारी शिकस्त तय है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

तेजस्वी के सीएम फेस के नाम पर महागठबंधन में स्वाभाविक स्वीकार्यता नहीं: चिराग पासवान

Read Next

पीएम मोदी का युवाओं से संवाद, कहा- ‘रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से एनडीए सरकार’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com