दो दिन तक मातोश्री में रहा बालासाहेब ठाकरे का शव, सीबीआई जांच होनी चाहिए: रामदास कदम

मुंबई । शिवसेना शिंदे गुट के नेता रामदास कदम ने बालासाहेब ठाकरे की मौत पर सवाल उठाए। उन्होंने विवादास्पद आरोपों को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

दरअसल, इससे पहले दशहरा रैली में शिवसेना शिंदे गुट के नेता रामदास कदम ने दावा किया था कि बालासाहेब का शव दो दिन तक मातोश्री में रखा गया और उनके हस्ताक्षर लिए गए। उनके इस आरोप पर शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता हमलावर हैं। अब कदम ने सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी सिफारिश करेंगे।

कदम ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, “2014 में मंत्रिपद दिया, लेकिन मुझे और दिवाकर रावते को दरकिनार किया।” उद्धव के ‘नमक हराम’ वाले बयान पर कदम ने पलटवार करते हुए कहा, “गद्दार उद्धव है, जिन्होंने बालासाहेब से गद्दारी की। नमक हमने दिया, नमक हरामी कौन कर रहे हैं, वो बताएं। डॉक्टर ने बताया कि शव दो दिन मातोश्री में था, इसलिए मैंने बोला।”

पत्नी की मौत को संदिग्ध बताने वाले आरोप को लेकर रामदास कदम ने शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी स्टोव पर खाना बना रही थी, स्टोव फटने से जख्मी हुईं। हम दोनों जसलोक अस्पताल में एडमिट थे। ये झूठा आरोप है। मैं अनिल परब पर मानहानि का दावा ठोकूंगा। मेरी पत्नी पर बोलने से दुख हुआ।”

परब द्वारा नार्कोटिक्स टेस्ट की मांग करने पर कदम ने कहा, “वे कोर्ट जाएं, लेकिन मैं पहले सीबीआई जांच कराऊंगा, क्योंकि वे डॉक्टर को झूठा बता रहे हैं।”

रामदास कदम ने परब के आरोपों का फिर खंडन करते हुए कहा, “मेरी पत्नी की साड़ी में आग लगी, मैंने बचाया। क्या परब को पता है कि 1993 में मेरे गांव में क्या हुआ? मैंने मातोश्री को 50 साल दिए, कल के लोग क्या बोलेंगे? जब निर्दलीयों को मंत्री बनाया गया, तो रिश्वत ली गई क्या?”

बता दें कि बालासाहेब की मौत का विवाद महाराष्ट्र की सियासत में गहराता जा रहा है। शिवसेना यूबीटी ने इसे बालासाहेब का अपमान बताया, जबकि शिंदे गुट समर्थन दे रहा है।

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही सरकार: भूपेश बघेल

Read Next

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com