विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही सरकार: भूपेश बघेल

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को नजरबंद करने का आरोप लगाया। बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे और उनके बयानों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है।

भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बात करते हुए ननकी राम कंवर की रायपुर में नजरबंदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आए हैं और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री नजरबंद हैं। वरिष्ठ आदिवासी नेता के ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। भाजपा में आज यह स्थिति है कि कोई भी सच बोलता है तो उसकी बोलती बंद कर दी जाती है। ननकी राम कंवर के साथ ऐसा ही हो रहा है। जब आदिवासी नेता के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो अन्य आदिवासी समाज के लोगों के साथ किस तरह का व्यवहार हो रहा होगा, इसकी बस कल्पना ही की जा सकती है।”

उन्होंने कहा, “भाजपा के कथनी और करनी में बहुत अंतर है, जिसे प्रदेश की जनता देख रही है। सिर्फ एक कलेक्टर के हटाने की बात हो रही है। लेकिन, सरकार से यह भी नहीं हो सकता क्या? सरकार के पास कोई विजन नहीं है। स्वदेशी की बात करते हुए उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच बनाया, जिसमें चीनी लाइटें और झालर नहीं जलाने की बात कही थी, लेकिन आज बाजार चीनी सामानों से भरी हुई है। सरकार ‘स्वदेशी’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ की बस बात करती है, लेकिन बस्तर में आदिवासी समाज के लोग जो एनर्जी बार बनाते थे, उसे बंद कर दिया गया। बहुत सारे उत्पाद हमारे छत्तीसगढ़ की स्वयं सहायता समूह की माताएं-बहनें और नौजवान बनाते थे, उन्हें बंद कर दिया गया।”

बघेल ने आगे कहा, “भाजपा बस्तर में नक्सल की बात करती है, लेकिन वो कांग्रेस के पांच साल का रिकॉर्ड उठाकर देख लें कि कांग्रेस ने विकास के कितने सारे कार्य किए। रिकॉर्ड में कई सारी सड़कें, स्कूल और हॉस्पिटल बने। भाजपा सत्ता में आने के बाद बस्तर के लिए क्या की, वह बता दें।”

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

भाई टोनी के साथ नेहा फिर धूम मचाने को तैयार, लेकर आ रही हैं नया गाना ‘कोका कोला-2’

Read Next

दो दिन तक मातोश्री में रहा बालासाहेब ठाकरे का शव, सीबीआई जांच होनी चाहिए: रामदास कदम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com