अभिनेता आलोक नाथ को मल्टी लेवल मार्केटिंग फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेता आलोक नाथ को मल्टी लेवल मार्केटिंग फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता की याचिका पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट ने आलोक नाथ की गिरफ्तारी पर भी रोक लगाई है। इसी केस में अभिनेता श्रेयस तलपडे को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है।

न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने अभिनेता की याचिका पर हरियाणा पुलिस और अन्य को नोटिस जारी किया है।

अब सुप्रीम कोर्ट अभिनेता श्रेयस तलपड़े की याचिका के साथ आलोक नाथ के केस की सुनवाई करेगा। आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द किए जाने की मांग की है।

यह पूरा मामला हरियाणा के सोनीपत की एक मल्टी मार्केटिंग फर्म से जुड़ा है। इसमें हुई धोखाधड़ी के आरोप में फिल्म अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस कंपनी ने अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया था।

सोनीपत और लखनऊ दोनों जगह दर्ज की गई एफआईआर में श्रेयस तलपडे, आलोक नाथ समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था। शिकायत में 7 आरोपियों ने कथित तौर पर 45 निवेशकों से 9.12 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी होने की बात कही थी।

एफआईआर के मुताबिक, इस कंपनी का नाम ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी है, जिसने 16 सितंबर 2016 को हरियाणा और लखनऊ समेत कई राज्यों में ठगी का बिजनेस शुरू किया था। यह सोसाइटी मध्य प्रदेश के इंदौर में रजिस्टर्ड बताई गई थी।

सोसाइटी में निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट जैसी योजनाओं का ऑफर दिया जाता था। अच्छी ब्याज दरों के लालच से कई लोगों ने इस कंपनी में निवेश किया था।

करोड़ों रुपए हड़पने के बाद पिछले साल नवंबर में सोसाइटी के ऑफिस अचानक से बंद होने लगे, जिसके बाद पीड़ितों ने अलग-अलग जगह इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल इस कंपनी के संस्थापकों की खोज जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी तक उन्हें पकड़ नहीं पाई है।

–आईएएनएस

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

admin

Read Previous

लेबनान में हिज्बुल्लाह के कमांड साइट पर हमला, एक घायल : इजरायली सेना

Read Next

जगुआर लैंड रोवर ने साइबर सिक्योरिटी ब्रीच के कारण उत्पादन रोक को 24 सितंबर तक बढ़ाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com