यूपी : रामस्वरूप यूनिवर्सिटी लाठीचार्ज के विरोध में बाराबंकी में एबीवीपी का प्रदर्शन, निकाली गई मशाल यात्रा

बाराबंकी । श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बाराबंकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को एबीवीपी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत बाराबंकी में मशाल यात्रा निकाली।

इस जुलूस में भारी संख्या में छात्रों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसने शहर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। पदाधिकारी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में मशाल जुलूस छाया चौराहे से शुरू होकर सतरिख नाका चौराहे तक पहुंचा। मशाल और नारे लिखी तख्तियां लिए छात्रों ने ‘न्याय दो-न्याय दो’ और ‘एबीवीपी डायनामाइट, शिक्षा के दलालों को खत्म करो’ जैसे नारों के साथ अपनी मांगें बुलंद कीं।

प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार और मनमानी फीस वसूली का आरोप लगाया। साथ ही, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज को तानाशाही करार दिया।

एबीवीपी के जिला संयोजक योगेश प्रताप सिंह ने कहा, “प्रशासन ने लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रदेश सरकार माफियाओं पर बुलडोजर चलाने की बात करती है, मगर शिक्षा माफियाओं पर चुप्पी क्यों?”

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन और तेज होगा। छात्रों ने विश्वविद्यालय की अनियमितताओं, जैसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा रद्द किए गए एलएलबी कोर्स में दाखिला और कथित जमीन कब्जे की जांच की मांग भी उठाई।

मशाल यात्रा में कार्तिकेय मिश्रा, योगेश सिंह, विश्वजीत, दीपू पाठक, शशांक मिश्रा, शिवम मिश्रा, दिव्यांशु प्रताप सिंह, पुलकित त्रिवेदी, शिवम सिंह राठौड़, निशांत द्विवेदी, उत्कर्ष सिंह, प्रिंस वर्मा, आयुष सिंह, पूर्णेन्द्र चतुर्वेदी, तरुण कुमार, अभय और राम त्रिपाठी जैसे कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एडीएम अरुण कुमार सिंह, एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसडीएम आनंद तिवारी और नगर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

हिजबुल से द रेजिस्टेंस फ्रंट तक, पाकिस्तान के लोकल टेररिस्ट नैरेटिव की खुली पोल

Read Next

पुणे: आरटीआई से बड़ा खुलासा, औरंगजेब के मकबरे के रखरखाव पर खर्च में भारी इजाफा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com