पंजाब : शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

नई दिल्ली । पंजाब के सीमावर्ती जिलों में आई बाढ़ ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें डूब गई है और कई गांवों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे पर बयान दिया है।

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “अभी बाढ़ की स्थिति का तात्कालिक आकलन कर पाना संभव नहीं है, क्योंकि खेतों में पानी भरा हुआ है और फसलें डूबी हुई हैं। गुरुवार को स्थिति की समीक्षा कर हम राज्य सरकार से मिलकर चर्चा करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे।”

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह जनता के साथ हैं। उन्होंने कहा, “पंजाब के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ की स्थिति है, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग मुश्किल में हैं और किसान गहरे संकट में हैं।”

शिवराज सिंह ने बताया कि अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक, 1.5 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं। उन्होंने कहा कि केवल पंजाब ही नहीं, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली जैसे उत्तरी राज्यों में भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है।

शिवराज सिंह ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं और अब वे स्वयं गुरुवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं खुद किसानों, ग्रामीणों और प्रभावित लोगों से मिलूंगा, उनकी समस्याएं सुनूंगा और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता सुनिश्चित करूंगा।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैंने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, कृषि मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री से बात की है। सभी के साथ मिलकर हम इस संकट से निपटने की योजना पर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, “केंद्र सरकार पूरी तरह स्थिति पर नजर रखे हुए है और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि किसी भी नागरिक को कोई परेशानी न हो। हम सब एकजुट होकर इस आपदा से निपटेंगे।”

फिलहाल पंजाब समेत कई राज्यों में राहत और बचाव कार्य जारी है, और प्रशासन हर संभव मदद करने की कोशिश में जुटा हुआ है।

–आईएएनएस

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

admin

Read Previous

राहुल-तेजस्वी को पीएम मोदी के साथ पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए: दीया कुमारी

Read Next

आपदा पीड़ितों को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पाना सुक्खू सरकार की नाकामी : अनुराग ठाकुर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com