शुभांशु शुक्ला का लखनऊ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

लखनऊ । भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार के सदस्य और प्रदेश के कई लोग सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर एकजुट हुए। वे सभी अंतरिक्ष से सफल मिशन पूरा करके लौटे शुभांशु शुक्ला का स्वागत करने आए थे। शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक का ऐतिहासिक सफर पूरा किया है।

शुक्ला के लखनऊ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में जिस तरह की उपलब्धि हासिल की है , वो प्रशंसनीय है। हम लोग शुभांशु शुक्ला का स्लागत करने के लिए उत्साहित हैं। शुभांशु शुक्ला ने दुनिया को रास्ता दिखाने का काम किया है। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार ने शुभांशु शुक्ला के स्वागत में कई जगहों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया है। युवा पीढ़ी के लिए शुभांशु शुक्ला प्रेरणा स्रोत हैं।”

पत्रकारों से बात करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। हमें अपने बेटे का स्वागत करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। शुभांशु शुक्ला ने दुनिया के सामने एक नया उदाहरण पेश किया है। इस खास मौके पर राज्य सरकार ने उनके सम्मान में पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। वे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।”

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शुभांशु शुक्ला की तारीफ की। कहा कि शुभांशु ने विश्व पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इसके लिए मैं पूरे लखनऊ वासियों की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।

वहीं, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार के लोगों ने खुशी और गर्व जताते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी ऊंचाइयां हासिल की हैं और अंतरिक्ष में भारत का नाम रोशन किया है।

जब शुक्ला लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे, तो वहां देशभक्ति के नारों की गूंज थी। उनके पुराने स्कूल के छात्र भी इस मौके पर मौजूद थे। वे हाथों में तिरंगा लहराते हुए, खुशी और गर्व से उनका स्वागत कर रहे थे।

एक छात्र ने कहा, “मैं भी शुभांशु शुक्ला सर जैसा बनना चाहता हूं, ताकि मैं भी अपने देश को गर्व महसूस करा सकूं।”

उसी स्कूल के एक और छात्र ने कहा, “उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है। हम उन्हें स्वागत करने आए हैं और बहुत खुश हैं।”

एक तीसरे छात्र ने भी अपनी भावना ज़ाहिर करते हुए कहा, “हमें बहुत गर्व है कि शुभांशु शुक्ला हमारे स्कूल के पूर्व छात्र हैं। मैं भी एक दिन उनकी तरह कुछ बड़ा करना चाहता हूं।”

जून में शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। वे 18 दिनों के मिशन के बाद 15 जुलाई को धरती पर लौटे। इस मिशन में इसरो द्वारा संचालित कई वैज्ञानिक प्रयोग और अंतरिक्ष स्टेशन पर अन्य गतिविधियां शामिल थीं। मिशन के बाद उन्होंने अमेरिका में कुछ समय तक पुनर्वास (रिकवरी) किया। शुक्ला 17 अगस्त की सुबह भारत लौटे और उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की।

शुक्ला का एएक्स-4 मिशन, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग से पूरा हुआ, पूरे देश में सराहा गया। इस मिशन ने भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में नया अनुभव दिया और भविष्य के मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए भारत की तैयारी और उम्मीदों को और मजबूत किया।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

नई दिल्ली : फिजी के प्रधानमंत्री राबुका करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

Read Next

एनसीआर में एक्यूआई अति उत्तम श्रेणी में, बारिश और तेज हवा से मौसम रहेगा एक हफ्ते तक सुहावना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com