हुमायूं मकबरा परिसर में हादसा : कमरे की छत गिरी, छह की मौत

नई दिल्ली । दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित हुमायूं के मकबरे के पास शुक्रवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। दरगाह शरीफ पत्ते शाह से सटे कमरे की छत अचानक से ढह गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि शुक्रवार शाम निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं मकबरा परिसर में एक दरगाह से जुड़ी एक आवासीय छत गिरने से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दरगाह से सटी दो कमरों वाले एक मंजिला भवन की छत दोपहर करीब 3.51 बजे गिर गई। सूचना मिलने के बाद हमने 25 दमकलकर्मियों के साथ चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी।”

हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह शरीफ पट्टे शाह परिसर में छत गिरने की घटना पर डीएम सरवन कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह घटना दरगाह के पास हुमायूं कंपाउंड में दो कमरों वाले आवास में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस की टीमें आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचीं और मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने आगे कहा कि हादसे के शिकार हुए लोगों में दरगाह के आसपास के इलाके, मुस्तफाबाद और जाकिर नगर के निवासी शामिल हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि ये लोग एक इमाम के पास ताबीज बनवाने के लिए आए थे। डीएम ने कहा कि अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।

इस हादसे में जंगपुरा निवासी 56 वर्षीय अनीता और जाकिर नगर निवासी 32 वर्षीय मोइन की मौत हो गई। अनीता के बेटे शिवांश सैनी ने कहा कि मुझे एक फोन आया जिसमें बताया गया कि मेरी मां दीवार गिरने से घायल हो गई है। जब मैं एम्स पहुंचा तो मुझे उनकी तस्वीर दिखाई गई और बताया गया कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में मलबे में 10 लोग दबे हुए थे, जिनमें से छह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बचाव दल के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय दरगाह के इमाम भी इमारत के अंदर मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से नौ को एम्स ट्रॉमा सेंटर और एक को आरएमएल अस्पताल भेजा गया है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने पीएम मोदी का वीडियो किया शेयर, स्वतंत्रता दिवस की दीं शुभकामनाएं

Read Next

कांग्रेस के लिए 1984 में हजारों सिखों की हत्या कलंक नहीं, एक तमगा है : मनजिंदर सिंह सिरसा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com