‘भारत के बीच संबंध अच्छे हैं’, अमेरिकी प्रवक्ता ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बचाव किया

न्यूयॉर्क । अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध “अच्छे” हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रति वाशिंगटन की बढ़ती दिलचस्पी का बचाव किया और कहा कि एक ऐसा राष्ट्रपति होना, जो सभी से संवाद करता है, यह फायदेमंद है।

विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने पूछा कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख असीम मुनीर से संवाद भारत के साथ रिश्तों की कीमत पर हो रहा है, इस पर उन्होंने जवाब दिया, “दोनों देशों के साथ हमारे संबंध जैसे पहले थे, वैसे ही हैं, जो अच्छा है।”

उन्होंने पाकिस्तान के प्रति डोनाल्ड ट्रंप की कूटनीति का बचाव करते हुए कहा, “ऐसा राष्ट्रपति होना फायदेमंद है जो सबको जानता हो और सभी से बात करता हो। यही तरीका है जिससे हम मतभेदों को दूर कर सकते हैं। इसलिए यह स्पष्ट है कि यहां के राजनयिक दोनों देशों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”

जब रिपोर्टर ने यह पूछा कि क्या डोनाल्ड ट्रंप और असीम मुनीर के बीच बढ़ती नजदीकी पाकिस्तान को अधिक अमेरिकी सहायता और हथियारों की बिक्री में बढ़ोतरी की ओर ले जाएगी, तो टैमी ब्रूस ने इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने इस्लामाबाद में हुई अमेरिका-पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी वार्ता का जिक्र किया और कहा, “अमेरिका और पाकिस्तान ने आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने के अपने साझा संकल्प की फिर से पुष्टि की।”

प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने आगे कहा, “दोनों पक्षों ने आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मुझे लगता है कि यह क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छा है।”

डोनाल्ड ट्रंप ने इसी साल जून में व्हाइट हाउस में असीम मुनीर के साथ एक लंच मीटिंग की मेजबानी की थी। उन्होंने कहा था, “वह मुनीर को युद्ध में न जाने और उसे समाप्त करने के लिए धन्यवाद देना चाहते पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर पिछले हफ्ते फिर अमेरिका गए थे। वह फ्लोरिडा के टैम्पा में आयोजित अमेरिका की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला के विदाई समारोह में शामिल हुए। मुनीर ने इस दौरान माइकल कुरिल्ला के उत्तराधिकारी एडमिरल ब्रैड कूपर का स्वागत किया था। सेंटकॉम मध्य और पश्चिम एशिया के अलावा पाकिस्तान को भी कवर करता है।

असीम मुनीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग कर चुके हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने बार-बार यह दावा किया कि उसने मई में भारत-पाकिस्तान के संघर्ष को समाप्त करने में मध्यस्थता की। भारत इन दावों को खारिज कर चुका है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना के प्रमुख मुनीर ने ट्रंप की बात दोहराई और अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग की।

आईएएनएस

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

admin

Read Previous

स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: आजादी के दिन गूंजा ‘शहनाई’ का गीत, ‘संडे के संडे’ हिट भी बना और विवादित भी

Read Next

ठाठ देसी अंदाज में ‘निशानची’ का पहला गाना ‘डियर कंट्री’ हुआ रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com