पाकिस्तान के समर्थन के बाद अब ईरान को सैन्य सहायता देने को लेकर चीन पर उठे सवाल: रिपोर्ट

बीजिंग । लंबे समय से खुद को “गैर-हस्तक्षेप” की विदेश नीति का पक्षधर बताने वाला चीन अब ईरान को हालिया संघर्ष में सैन्य सहायता देने को लेकर वैश्विक जांच के घेरे में आ गया है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के साथ हालिया टकराव के दौरान चीन ने ईरान को तेल के बदले सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के लिए बैटरियां आपूर्ति की हैं।

यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब चीन पहले ही रूस के यूक्रेन युद्ध में अप्रत्यक्ष सहयोग और भारत-पाकिस्तान के बीच मई में हुए तनाव में पाकिस्तान के समर्थन को लेकर आलोचना झेल रहा है। यह तनाव 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के बाद उभरा था।

चीन की भव्य रणनीति के विशेषज्ञ लिंगगोंग कोंग ने ‘वन वर्ल्ड आउटलुक’ में लिखा, “मुझे पूरा विश्वास है कि चीन ईरान को सैन्य सहायता प्रदान कर सकता है जबकि सार्वजनिक रूप से उसका खंडन करता रहेगा। यह रणनीति उसे सैन्य प्रभाव दिखाने और अंतरराष्ट्रीय आलोचना से बचते हुए कूटनीतिक लचीलापन बनाए रखने में मदद देती है।”

हालांकि उन्होंने आगाह किया कि जब परोक्ष सबूत बढ़ने लगते हैं, तो ऐसी गतिविधियां “असंभव इनकार” की स्थिति में पहुंच जाती हैं, जहां आधिकारिक खंडन अब विश्वसनीय नहीं रहता।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की ओर से इजरायल में स्थित चीनी दूतावास ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि बीजिंग हथियारों के प्रसार का विरोध करता है और युद्धरत देशों को हथियार निर्यात नहीं करता, लेकिन चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चीन ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को भारी मात्रा में दोहरे उपयोग वाले सामान मुहैया कराए हैं, जो नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल हो सकते हैं। इसके अलावा, चीन ने रूस को सैटेलाइट इमेजरी भी उपलब्ध कराई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष में सार्वजनिक रूप से तटस्थता का दावा किया, लेकिन व्यवहार में वह पाकिस्तान के साथ खड़ा दिखाई दिया। रिपोर्ट के अनुसार, “चीन की यह सैन्य सहायता भारत के बढ़ते क्षेत्रीय प्रभाव को रोकने, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को संतुलित करने और चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर की रक्षा करने की रणनीति का हिस्सा है।”

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि चीन और ईरान के बीच 25 साल का व्यापक सहयोग समझौता हुआ है, जिसमें व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है। इससे स्पष्ट होता है कि बीजिंग ईरान को रणनीतिक रूप से कितना महत्व देता है।

आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

भारत ने अमेरिकी टैरिफ पर लिया स्टैंड, क्रेमलिन बोला- संप्रभु देश को अपने साझेदार चुनने का हक

Read Next

एजुकेशन बिल में सुझाए संशोधन अभिभावकों के हक में, हमें उम्मीद भाजपा सरकार करेगी स्वीकार: आतिशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com