सभी आतंकी घटनाएं भाजपा सरकार में ही हुई : अजय राय

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जो आतंकी घटनाएं भारत में हुईं, जैसे एयर इंडिया के विमान का हाईजैक, पुलवामा हमला, पहलगाम घटना और संसद पर हमला, सभी भाजपा सरकार के दौरान हुए। अगर भाजपा इतनी सक्षम है, तो इन घटनाओं को क्यों नहीं रोका गया? इन लोगों ने अजहर मसूद को बिरयानी खिलाकर छोड़ दिया, जिसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।

अजय राय ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब पीओके को वापस लेने का मौका था, तो सरकार ने इसे क्यों रोका? डोनाल्ड ट्रंप के व्यापारिक दबाव में यह ऑपरेशन बंद कर दिया गया, जिसका जवाब पीएम मोदी को देना चाहिए। अगर सरकार सतर्क होती, तो पहलगाम जैसी घटना नहीं होती और आतंकवादी मंसूबे विफल हो जाते।

उन्होंने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया और कहा कि बनारस में दाल मंडी योजना और कांवड़ यात्रा के दौरान नेमकोड या क्यूआर कोड जैसे मुद्दों ने लोगों के बीच खाई बढ़ा दी है। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों को बांट रही है।

उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की आलोचना की, जिसमें पानी और व्यापार बंद होने के बावजूद मैच होने का आरोप लगाया और दावा किया कि यह पैसों और सट्टे का खेल है, जिसमें अमित शाह के बेटे की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने मांग की कि इस मैच को तुरंत रद्द किया जाए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर देश की रक्षा की, जिसके लिए उन्हें सलाम करते हैं। उन्होंने महिलाओं के अपमान की निंदा की और कहा कि चाहे वह डिंपल यादव हों या कोई साधारण महिला। हर महिला का सम्मान जरूरी है।

आईएएनएस

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

admin

Read Previous

प्रतिबंधों में ढील, गाजा में भुखमरी के बीच सहायता ट्रकों की संख्या में मामूली वृद्धि : संयुक्त राष्ट्र

Read Next

पीएम मोदी ने अपने भाषण में नहीं किया चीन और ट्रंप का जिक्र : राहुल गांधी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com