प्रोफेसर योगेश सिंह बने दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति

नई दिल्ली: प्रोफेसर योगेश सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रोफेसर योगेश सिंह नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर और विभिन्न विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर रह चुके हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति बनने से पहले प्रोफेसर योगेश सिंह दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के कुलपति थे। गुरुवार 7 अक्टूबर को उन्हें डीटीयू के कुलपति पद से मुक्त कर दिया गया गया। इसके उपरांत शुक्रवार दोपहर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति का पद ग्रहण किया।

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते लगभग 1 वर्ष से प्रोफेसर पीसी जोशी कार्यवाहक कुलपति के तौर पर काम कर रहे थे। प्रोफेसर पीसी जोशी ने योगेश सिंह को नए कार्यभार के लिए बधाई दी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के नए वाइस चांसलर के रूप में प्रोफेसर योगेश सिंह ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण करने पर दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (डीटीए) ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। डीटीए के अध्यक्ष डॉ. हंसराज सुमन ने आशा व्यक्त की है कि नए वीसी शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों के लंबित मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश करेंगे।

शिक्षकों का कहना है कि विज्ञान एवं तकनीकी विषय में एक्सपर्ट प्रोफेसर योगेश सिंह विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देंगे। साथ ही आशा है कि वह वैज्ञानिक सोच को भी विश्वविद्यालय में और मजबूत करेंगे।

शिक्षकों ने कहा कि नए कुलपति से उम्मीद है कि वह पेंडिंग पड़ी हुई नियुक्तियों को पुन गति प्रदान करेंगे। जल्द से जल्द उन तमाम एडहॉक शिक्षकों को परमानेंट करें जो पिछले एक दशक से बिना किसी स्थायी नियुक्ति के बावजूद विश्वविद्यालय की शिक्षा के स्तर को बचाने में सफल रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में और कुलपति के रूप में प्रोफेसर योगेश सिंह का लंबा अनुभव है। यह डीयू के लिए अच्छा संकेत है। प्रोफेसर योगेश सिंह ऐसे समय में डीयू की बागडोर संभाल रहे हैं जब नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने उम्मीद जताई है कि नए कुलपति छात्रों के लिए शिक्षकों के साथ मिलकर ऐसा पाठ्यक्रम तैयार कराएंगे, जिसे पूरा करने के बाद छात्रों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

इससे पहले प्रोफेसर योगेश सिंह दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में शिक्षा को रोजगार से जोड़कर छात्रों को अपने पैरों पर खड़ा करने का काम कर चुके हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार शाम योगेश सिंह को डीटीयू से कार्यमुक्त किए जाने के आदेश को मंजूरी थी। उपराज्यपाल द्वारा स्वीकृत किए गए आदेश में कहा गया कि योगेश सिंह 7 अक्टूबर को डीटीयू का कार्यभार छोड़ देंगे ताकि वह दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाल सकें। राष्ट्रपति ने 22 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए प्रोफेसर योगेश सिंह के नाम को मंजूरी दी थी।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर को पु्लिस ने किया गिरफ्तार

Read Next

इंस्टाग्राम के 2 बिलियन यूजर्स हुए, दुनिया के सामने आंकड़ों को नहीं किया सार्वजनिक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com