अमेरिका से जापान ने की ट्रेड डील, देना होगा 15 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ

वाशिंगटन । दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड डील हो गई है। इस डील के तहत अमेरिका, जापानी प्रोडक्ट्स पर 15 प्रतिशत का रेसिप्रोकल ट्रैरिफ लगाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ट्रेड डील के तहत उनके प्रशासन ने जापानी उत्पादों पर 15 प्रतिशत का रेसिप्रोकल ट्रैरिफ लगाने का फैसला किया है, जो कि पहले लगाए गए टैरिफ से 10 प्रतिशत कम है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब दक्षिण कोरिया और अन्य देश अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अधिक रेसिप्रोकल ट्रैरिफ से बचा जा सके या उन्हें कम किया जा सके।

अमेरिकी प्रशासन द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की तारीख 1 अगस्त निर्धारित की गई है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, “शायद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जापान अपने देश को कारों और ट्रकों, चावल और कृषि उत्पादों एवं अन्य चीजों सहित व्यापार के लिए खोल देगा। हालांकि, जापान, अमेरिका को 15 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ देगा।”

इस महीने की शुरुआत में जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को लिखे एक पत्र में, ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका जापान पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, जो ट्रंप द्वारा शुरू में घोषित टैरिफ से एक प्रतिशत अधिक है।

ट्रंप ने जापान के साथ हुए इस समझौते को “शायद अब तक का सबसे बड़ा” समझौता बताया और कहा कि एशियाई देश ने अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया है, जिसका 90 प्रतिशत लाभ उसे मिलेगा। उन्होंने निवेश योजना के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “इस समझौते से लाखों नौकरियां पैदा होंगी, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।”

इससे पहले, ट्रंप ने फिलीपींस के साथ भी एक समझौते की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देश 19 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करेगा, जो पहले घोषित टैरिफ से एक प्रतिशत कम है

आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

अमेरिका ने यूनेस्को से अपनी वापसी की घोषणा की

Read Next

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने किया ‘भारत-पाक तनाव’ कम कराने का दावा, भारत ने कहा- आपसी बातचीत से सुलझा मुद्दा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com