पंजाब की कमान भगवंत मान के हाथ में नहीं, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है : अनुराग ठाकुर

बठिंडा । भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर रविवार को बठिंडा के एम्‍स में इंस्टीट्यूशनल बॉडी की मीटिंग में शामिल हुए। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।

इस दौरान उन्होंने बठिंडा एम्‍स में कई मरीजों से मुलाकात भी की। उन्‍होंने कहा कि शहर के बाहर से आए मरीजों के तीमारदारों को शहर में रहने के लिए बहुत अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है। इन लोगों के लिए करीब 300 बेड बनाए जा रहे हैं। इसके बन जाने के बाद तीमारदारों को बड़ी सहूलियत हो जाएगी। उन्‍होंने बताया कि बैठक अच्‍छी रही। बठिंडा एम्‍स का कैंपस बढ़िया बनकर तैयार हुआ है।

अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान मान सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि पंजाब की जनता आज अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। पंजाब की सरकार तो पंजाबियों द्वारा बनाई गई सरकार है, लेकिन इसको चला कोई और रहा है। पंजाब के भले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान है, लेकिन राज्य को चलाने वाले नेता वह हैं जिन्हें दिल्ली की जनता ने नकार दिया है। दिल्ली के वह तीनों नेता पंजाब में आकर रह रहे है। सारी कमान उनके हाथों में है पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह नष्‍ट हो चुकी हैं।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब सरकार को बाहर से आए हुए लोग चला रहे हैं, जिन लोगों को दिल्‍ली की जनता ने नकार दिया वह आज पंजाब सरकार के मेहमान हैं, जिन लोगों ने दिल्‍ली में भ्रष्टाचार और घोटाले किए, वह दिल्‍ली में नजर नहीं आते। आने वाले छह माह के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) में इस्‍तीफे होने शुरू हो जाएंगे। सब को लगता है कि यह पार्टी कहती कुछ है और करती कुछ है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान अभी भी पंजाब में बतौर मुख्यमंत्री निर्णय नहीं ले सकतेवह जनता का सामना नहीं कर सकतेजबकि वह कहते थे, ‘मैं लोगों के बीच चलूंगा‘, लेकिन अब वह अपनी कार से बाहर भी कदम नहीं रखते हैंउन्‍होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा की एकतरफा जीत होगी, पंजाब में भाजपा का ग्राफ वोट बैंक कई गुना बढ़ा है

लैंड पूलिंग मामले में उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से दिल्‍ली में शराब घोटाला है, वैसे ही लैंड पूलिंग घोटाला है। उन्‍होंने दावा किया कि इस पॉलिसी के पीछे कोई और है।

लोकसभा के मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है कि प्रधानमंत्री 23 जुलाई से 26 जुलाई तक विदेश दौरे पर रहेंगे। उस पर बोलते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर देश की जिम्मेदारी है, इसलिए उन्हें जाना पड़ेगा और यह भी जल्द ही पता चल जाएगा कि वह क्यों जा रहे हैं।

आईएएनएस

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कोलकाता/नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी...

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

पीरियड्स में जरूरी है अतिरिक्त देखभाल और पोषण, जानें कैसा हो आहार

नई दिल्ली । मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल उतार-चढ़ाव, खून की कमी और थकान के कारण शरीर को...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

टीएमसी नेताओं पर कार्रवाई कर आयोग ने दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश: अमित मालवीय

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत किया। भाजपा का कहना है कि यह...

चुनाव आयोग ने बंगाल में टीएमसी नेताओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, डीजीपी को समीक्षा का निर्देश

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर गंभीर चिंता...

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

admin

Read Previous

राहुल गांधी भारत में रहते हैं और पाकिस्तान की बात सुनाते हैं : गौरव वल्लभ

Read Next

2025 की पहली छमाही में आईपीओ मार्केट रहा गुलजार, कंपनियों ने जुटाया 45,000 करोड़ रुपए से अधिक का फंड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com