राहुल गांधी भारत में रहते हैं और पाकिस्तान की बात सुनाते हैं : गौरव वल्लभ

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव वल्लभ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह भारत में जरूर रहते हैं। लेकिन, हमेशा पाकिस्तान की बात करते हैं।

रविवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद कहा था कि हमें जो हासिल करना था, वह हमने कर लिया है। विदेश मंत्री भी इस बात को दोहरा चुके हैं। लेकिन, राहुल गांधी को भारतीय सेना पर भरोसा नहीं है। वह हमेशा सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि उनके बयानों से पाकिस्तान प्रेम देखने को मिलता है। वह दिल्ली में रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान से जो सुनते हैं, उसके आधार पर बोलते हैं। भारतीय सेना के बयान पर विश्वास नहीं है। विदेश मंत्रालय के बयान पर विश्वास नहीं है। उनका विश्वास सिर्फ पाकिस्तान में है।

उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि भारत विरोधी गतिविधियां करना तुरंत बंद कर दें

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से महाविकास अघाड़ी को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि धीरे-धीरे इस अलायंस से सभी अलग हो जाएंगे। अगला नंबर उद्धव ठाकरे का है। उन्होंने कहा कि जब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे साथ आए तभी कयास लगाए गए कि गठबंधन टूट जाएगा। अब तो उद्धव ठाकरे ने भी कहा है कि राहुल गांधी के साथ गठबंधन नहीं होता तो वह दो से तीन सीट और जीत सकते थे। राहुल गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए।

भाजपा नेता ने दावा किया है कि इंडी अलायंस खत्म हो चुका है। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान को ढोंग करार दिया, जिसमें उन्होंने सीपीआई (एम) की तुलना संघ से करते हुए दोनों को अपना वैचारिक प्रतिद्वंदी बताया।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी सीपीएम के साथ बैठक करते हैंतो, वह किस तरह की लड़ाई लड़ रहे हैं? क्या वह गठबंधन की बैठक को लड़ाई कहते हैं? राहुल गांधी की वैचारिक लड़ाई किसी से नहीं है। उनकी लड़ाई देश के उन लोगों से है, जो परिवार की राजनीति पर सवाल करते हैं और कहते हैं कि यह खत्म होनी चाहिए, राहुल गांधी उनके खिलाफ हैं। राहुल गांधी की कुर्सी से दोस्ती है। लेकिन, जनता उन्हें कुर्सी नहीं देगी।

आईएएनएस

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

admin

Read Previous

आईसीसी ने इंग्लैंड को 2031 तक डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी का अधिकार दिया

Read Next

पंजाब की कमान भगवंत मान के हाथ में नहीं, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है : अनुराग ठाकुर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com