डीआरसी और एम23 ने संघर्ष खत्म करने का किया ऐलान, अफ्रीकन यूनियन ने जताई खुशी

अदीस अबाबा । अफ्रीकन यूनियन कमीशन (एयूसी) के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) की सरकार और मार्च 23 मूवमेंट (एम23) के बीच दोहा, कतर में संघर्ष समाप्ति को लेकर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया है।

यह घोषणा ईस्टर्न डीआरसी में लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

शनिवार को जारी एक बयान में, यूसुफ ने इस घोषणा को पूर्वी डीआरसी और व्यापक ग्रेट लेक्स क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता प्राप्त करने के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, 55 सदस्यीय महाद्वीपीय संगठन के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि डीआरसी और रवांडा की सरकारों ने संवाद, समझौते और राजनीतिक इच्छाशक्ति की जिस भावना का प्रदर्शन किया है, वह अत्यंत सराहनीय है।

बयान में कहा गया है कि एयू सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि इस घोषणापत्र को सफलतापूर्वक लागू करते हुए डीआरसी और पूरे क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह दस्तावेज कतर ने महीनों की शांत मध्यस्थता के बाद तैयार किया है। इसमें आगे होने वाली वार्ताओं के लिए कुछ सहमत सिद्धांतों को शामिल किया गया है। यह कोई अंतिम शांति समझौता नहीं है, लेकिन एक व्यापक समझौते की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम जरूर है।

इस दौरान, कतर के विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज बिन सालेह अल खुलैफी ने कहा कि यह घोषणापत्र दोनों पक्षों की शांतिपूर्ण समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कतर इस प्रक्रिया को समर्थन देने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि डीआरसी के लोगों को शांति, विकास और स्थिरता मिल सके

आईएएनएस

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

इजरायल के नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट की प्रमुख बनीं जिपी होटोवेली

तेल अवीव । इजरायल में जिपी होटोवेली को नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिपी होटोवेली को डायरेक्टरेट का प्रमुख...

कैबिनेट की मंजूरी के बाद इजरायल ने सोमालीलैंड में नियुक्त किया पहला राजदूत

यरुशलम/तेल अवीव । इजरायली कैबिनेट ने रविवार को माइकल लोटेम को सोमालीलैंड के लिए देश का पहला राजदूत नियुक्त करने को मंजूरी दे दी, जिससे हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में...

रूस की स्टेट ड्यूमा के स्पीकर उत्तर कोरिया पहुंचे, शहीद सैनिकों के स्मारक समारोह में होंगे शामिल

प्योंगयांग । रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वह यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए...

कतर ने कुवैत पर इराकी ड्रोन हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया

नई दिल्ली । इराक की तरफ से कुवैत के दो उत्तरी बॉर्डर पोस्ट पर हमले किए गए। हालांकि, इराक के हमले से कुवैत में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी...

admin

Read Previous

संसद सत्र में आतंकवाद, विदेश नीति और बिहार के विकास पर हो चर्चा : मनोज झा

Read Next

बांग्लादेशी नेता ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बोला ‘विदेशी विचारधारा के लिए कोई जगह नहीं’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com