हिमाचल प्रदेश में अब नहीं होगा डॉक्टरों का जुगाड़ से ट्रांसफर : स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल

मंडी । हिमाचल प्रदेश में दूर-दराज के स्वास्थ्य संस्थानों में जुलाई के अंत तक 200 नए डॉक्टरों की नियुक्तियां होंगी। वहीं, तीन साल पूरा करने के बाद ही दूसरी जगह डॉक्टरों का ट्रांसफर होगा। यह बात हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कही।

प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा, हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के स्वास्थ्य संस्थानों में जुलाई माह के अंत तक 200 नए डॉक्टरों की नियुक्तियां कर दी जाएंगी। स्टेशन मिलने के बाद इन डॉक्टरों को दूसरे स्टेशन में 3 साल पूरे होने के बाद ही ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे दूरदराज क्षेत्र की जनता को अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा, इस निर्णय के बाद डॉक्टर जुगाड़ लगाकर ट्रांसफर नहीं करवा पाएंगे। इससे जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

शांडिल ने कहा कि प्रदेश के बहुत से अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, जिनमें दूरदराज के अस्पतालों की संख्या अधिक है। इसी माह के अंत में 200 डॉक्टरों की नियुक्ति इन अस्पतालों में कर दी जाएगी। इसके अलावा 200 और डॉक्टरों की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही है कि दूर दराज के क्षेत्रों में कुछ दिन डॉक्टर अपनी सेवाएं देते हैं और उसके बाद जुगाड़ लगाकर शहर में अपना ट्रांसफर करवा लेते हैं। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के लिए तीन साल के बाद ही ट्रांसफर किया जाएगा । इस निर्णय के बाद दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए हर बार शहर की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

शांडिल ने बताया, “छोटे कस्बों और दूरस्थ इलाकों में चल रहे स्वास्थ्य संस्थानों में डायलिसिस की सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल शुरू की है, जिसके तहत 47 जगहों पर डायलिसिस की मशीन स्थापित की जा चुकी हैं। इसके अलावा और भी स्वास्थ्य संस्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जो छोटे-छोटे कस्बों और दूरदराज के इलाकों में बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं है। विभाग के पास फंड भी पहुंच चुका है और जल्द ही चिन्हित क्षेत्रों में डायलिसिस मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी।”

आईएएनएस

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। एआईएडीएमके का भाजपा के साथ...

प्रशासनिक सुधार की नई पहल, दिल्ली सरकार अब हर साल देगी ‘चीफ मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

नई दिल्‍ली । दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक अहम और नई पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू...

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, फर्जी बैंक गारंटी मामले में सीएफओ समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी बैंक गारंटी तैयार कर टेंडर हासिल करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रिलायंस पावर लिमिटेड के...

पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करवाएंगे, यह मोदी की गारंटी है: अनुराग ठाकुर

कोलकाता । भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यूसीसी...

टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन शासन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलने वाला समर्थन घट रहा है: जगन मोहन रेड्डी

अमरावती । आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वायएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली...

अरविंद केजरीवाल अर्बन आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहे हैं: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट के एक अहम फैसले ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

admin

Read Previous

चतरा के सरकारी स्कूल में छात्राओं के बुर्के पर बवाल, शिक्षिकाओं पर लगाया मारपीट का आरोप

Read Next

मतदाता सूची के परीक्षण पर कोई गलतफहमी पैदा करने की जरूरत नहीं: शाहनवाज हुसैन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com