मतदाता सूची के परीक्षण पर कोई गलतफहमी पैदा करने की जरूरत नहीं: शाहनवाज हुसैन

भागलपुर । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान जारी है। इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मतदाता परीक्षण पर कोई गलतफहमी पैदा करने की आवश्यकता नहीं, चुनाव आयोग अच्छी नीयत से इसे कर रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि राजद और कांग्रेस के लोग जान चुके हैं कि वे हारने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में हार का ठीकरा वे चुनाव आयोग पर फोड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग को सॉफ्ट टारगेट बनाया जा रहा है। बिहार में बीएलओ बहुत अच्छे तरीके से कार्य का निष्पादन कर रहे हैं। नाम उसी मतदाता का कटेगा जिनका निधन हो चुका है या ऐसे मतदाता का नाम कटेगा जिनके नाम दो स्थानों पर हैं। सही मतदाता का नाम नहीं कटेगा।

प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बांग्लादेश में फिल्म निर्माता सत्यजीत रे के घर को गिराने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सुधरने वाला नहीं है। भाजपा नेता हुसैन ने धर्मांतरण को लेकर कहा कि किसी का भी लालच देकर, साजिश के तहत विवाह के नाम पर धर्म बदलने का अधिकार किसी को नहीं होना चाहिए। लालच देकर अगर धर्म परिवर्तन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। महाराष्ट्र में ऐसा कानून बन रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी जगह पर धर्मांतरण विरोधी कानून जरूर बनना चाहिए। एससीओ बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एससीओ सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जयशंकर ने चीन के सामने ही पाक को लताड़ा है। आतंकवाद से भारत कोई समझौता नहीं करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी आ रहे हैं। वे जब बिहार आते हैं तो कई सौगात देते हैं। मोदी आएंगे, खुशियां लाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अपने पीएम के इंतजार में हैं।

आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी’

तेहरान । अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस...

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

admin

Read Previous

हिमाचल प्रदेश में अब नहीं होगा डॉक्टरों का जुगाड़ से ट्रांसफर : स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल

Read Next

बिहार में पप्पू यादव के साथ आने से महागठबंधन को होगा फायदा : मुकेश सहनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com