राम कदम ने नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना, कहा- ‘क्या भारत से बढ़कर हैं उनका पाकिस्तान प्रेम?’

नई दिल्ली । ‘सरदार जी 3’ में पाक कलाकार की उपस्थिति के मामले में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के समर्थन में उतरने के बाद दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह राजनीतिक विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम ने उनकी कड़ी निंदा की है।

राम कदम ने नसीरुद्दीन शाह के पोस्ट को ‘हिंदू विरोधी’ और ‘बेहद असंवेदनशील’ करार दिया। उन्होंने कहा कि शाह के शब्द भारत के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाते हैं। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि दिलजीत की नई फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं, जिसके चलते इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है। हालांकि, यह फिल्म भारत में नहीं, बल्कि विदेशों और पाकिस्तान में रिलीज की गई है।

इस मामले में नसीरुद्दीन शाह ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, “मैं दिलजीत के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। जुमला पार्टी का ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ बहुत समय से दिलजीत पर हमला करने का मौका ढूंढ रहा था। अब उन्हें लगता है कि आखिरकार वो मौका मिल गया है।”

वह आगे कहते हैं कि फिल्म में जिस पाकिस्तानी अभिनेत्री को कास्ट किया गया है, उसका फैसला दिलजीत ने नहीं बल्कि डायरेक्टर ने किया था। लेकिन लोग डायरेक्टर को नहीं जानते, दिलजीत को जानते हैं, इसलिए उन्हीं पर हमला किया जा रहा है।

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”फिल्म की कास्टिंग के लिए दिलजीत जिम्मेदार नहीं हैं, निर्देशक हैं। लेकिन कोई नहीं जानता कि वह कौन हैं, जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने कास्ट के लिए इसलिए हामी भरी क्योंकि उनके दिमाग में कोई जहर नहीं भरा हुआ था। लेकिन कुछ गुंडे भारत और पाकिस्तान के आम लोगों के बीच रिश्ते और मेलजोल खत्म करना चाहते हैं, पर हम ऐसा नहीं होने देंगे। मेरे खुद के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त पाकिस्तान में हैं, और मुझे उनसे मिलने या प्यार करने से कोई नहीं रोक सकता। जो लोग कहेंगे ‘पाकिस्तान जाओ’, उन्हें मेरा जवाब है ‘कैलासा जाओ’।”

नसीरुद्दीन शाह के इस फेसबुक पोस्ट पर भाजपा नेता राम कदम ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा, ”शाह के ऐसा कहने के पीछे का मकसद क्या था? किसने आपको पाकिस्तान जाने के लिए कहा? कैलासा हमारा पवित्र स्थान है, यह शिव का स्थान है, और सनातन संस्कृति की धरती है। तो नसीरुद्दीन शाह कैलासा की तुलना पाकिस्तान से क्यों कर रहे हैं?”

राम कदम ने शाह की आलोचना करते हुए कहा, ”क्या उन्हें पहलगाम हमला याद नहीं है? क्या उन्हें पता नहीं कि पाकिस्तान भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है? क्या उनका पाकिस्तान से प्यार भारत के प्रति प्यार से ज्यादा है? जो लोग आतंकवादी हमलों में अपने परिवार को खो चुके हैं, क्या शाह ने उनके लिए कभी कुछ कहा है?”

राम कदम ने कहा, “नसीरुद्दीन शाह की बात अपमानजनक है। शाह ने हमारे बहादुर सैनिकों का अपमान किया है, करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, और कैलासा की पवित्रता का भी अपमान किया है। यह सब सुर्खियों में बने रहने के लिए किया गया एक तरीका है। उन्हें इसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।”

राम कदम ने दिलजीत दोसांझ को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दिलजीत को उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो ‘मां भारती’ के खिलाफ हैं।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

कसबा गैंगरेप केस: ‘पीड़िता की पहचान उजागर करना अपराध’, कोलकाता पुलिस ने चेताया

Read Next

पायल घोष ने बताया श्रीदेवी की कॉस्मेटिक सर्जरी का सच, शेफाली जरीवाला के निधन पर जताया दुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com