बंगाल की हालत बिहार के राजद शासनकाल से भी बुरी : प्रेम कुमार

पटना । ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आने और तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के विवादित बयान पर भाजपा हमलावर है।

बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “सबसे बड़ी बात कार्रवाई करने की है। घटनाएं और दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन इसके बाद कार्रवाई होनी चाहिए। इस समय पश्चिम बंगाल की हालत लालू यादव के बिहार के समय से भी बुरी है। बिहार में राजद के समय जैसा हाल था, उससे बुरी हालत में आज बंगाल है। वहां पर अपराधियों के अंदर भय और डर खत्म हो गया। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। वहीं, सरकार द्वारा उनपर त्वरित कार्रवाई नहीं की जा रही है। अगर सरकार त्वरित कार्रवाई करती तो किसी को अपराध करने की हिम्मत नहीं होती।”

उन्होंने कहा, “पूरे देश में अगर कहीं ज्यादा अपराध हो रहा है, तो वह बंगाल है। वहां पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। सरकार की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। आज अगर बिहार में कोई आपराधिक घटना हो रही है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। बिहार में अपराधियों को सजा मिल रही है।”

भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे आश्चर्य होता है कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री स्वयं महिला है, वह स्वयं महिलाओं का बलात्कार और निर्मम हत्या करवा रही है। यह लोकतंत्र और मातृशक्ति की हत्या है। वहीं, उनके सांसद कल्याण बनर्जी विवादित बयान दे रहे हैं। तृणमूल के जितने भी नेता हैं, उन्होंने गुंडे पाल रखे हैं। उनकी राजनीति उसी पर चल रही है। वहां पर लोकतंत्र और नारी शक्ति का अपमान हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “सीएम का नाम सिर्फ ममता है, उनके अंदर महिलाओं के प्रति ममता नहीं है। उन्हें अपना नाम भी बदलना चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने लॉ कॉलेज में दुष्कर्म की घटना पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर एक दोस्त ही अपने किसी दूसरे दोस्त के साथ रेप करे, तो क्या किया जा सकता है? हर समय किसी भी शैक्षणिक संस्थान में पुलिस को तैनात नहीं किया जा सकता।

अपने बयान पर विवाद बढ़ते देख उन्होंने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं कभी ऐसे अपराधों का समर्थक नहीं रहा हूं।

–आईएएनएस

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

यूएन प्रमुख ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए ‘गंभीर क्षण’ बताया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली संधि ‘न्यू स्टार्ट’ की अवधि...

‘अबोध बालक’ बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘ज्ञान की कोई सीमा नहीं, अज्ञान की कोई उम्र नहीं होती’

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने नेता सदन जेपी नड्डा के उस बयान पर अपनी बात रखी, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने...

डीएमके मंत्री के उत्तर भारतीयों पर बयान को लेकर चिराग पासवान बोले- बस, सुर्खियों के लिए है…

नई दिल्ली । डीएमके मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम के उत्तर भारतीयों को लेकर दिए गए बयान पर देश की राजनीति गरमा गई है। इस बयान की सत्तापक्ष और विपक्ष के कई...

सबरीमाला गोल्ड केस : केरल विधानसभा में फिर हंगामा, विपक्ष ने कहा- सरकार मामले को कमजोर कर रही

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। वजह रही सबरीमाला सोने की कथित चोरी मामले की जांच को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के...

सिख कभी गद्दार नहीं हो सकते, गद्दार तो गांधी परिवार है : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को संसद के मकर द्वार पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू...

सुप्रीम कोर्ट ने हयात रीजेंसी होटल नीलामी मामले में दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल, सरकार-बैंकों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हयात रीजेंसी होटल की नीलामी मामले पर सुनवाई की। यह मामला गैर-सरकारी संगठन इंफ्रास्ट्रक्चर वॉचडॉग द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर आधारित है।...

एनडीए ने बिहार बजट से लोगों को धोखा दिया: अख्तरुल ईमान

पटना । बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बिहार की डबल इंजन सरकार का दावा है कि इस...

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

जोगी रमेश पर सीएम चंद्रबाबू नायडू और लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज

अमरावती । आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता जोगी रमेश के खिलाफ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं एचआरडी मंत्री...

आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

admin

Read Previous

एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे शेफाली और पराग : दीपशिखा नागपाल

Read Next

कोलकाता गैंगरेप मामले में भाजपा की चार सदस्यीय कमेटी करेगी जांच : मनन कुमार मिश्रा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com