बिहार उपचुनाव में लालू का मुकाबला करने के लिए राजग ने मांझी, सहनी को आगे किया

पटना, 7 अक्टूबर| लालू प्रसाद का मुकाबला करने के लिए राजग ने राज्य में होने वाले उपचुनाव के दौरान लालू और उनके परिवार पर प्रहार करने के लिए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को आगे किया है। कुशेश्वर स्थान और तारापुर सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होना है और 2 नवंबर को नतीजे आएंगे।

राजग के घटक जदयू ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो राजद का सामना करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 लालू प्रसाद के बिना लड़ा गया था, क्योंकि वह चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे थे। अब उपचुनाव के समय वह जमानत पर बाहर हैं और राजद ने इन दोनों सीटों के लिए चुनाव प्रचार में धमाकेदार एंट्री का ऐलान किया है।

चूंकि लालू प्रसाद पिछड़े वर्गो, मुसलमानों, यादवों और अन्य सबसे पिछड़ी जातियों के बीच लोकप्रिय नेता हैं, इसलिए राजग के लिए विजयी होना एक कठिन चुनौती होगी। राजग ने लालू प्रसाद का मुकाबला करने के लिए अब मांझी और सहनी को आगे कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लालू के बारे में कहा, “जब आप राबड़ी देवी सरकार के दौरान बिहार के अघोषित मुख्यमंत्री थे, तो मैंने आपसे पर्वत-पुरुष दशरथ मांझी को सम्मान देने का अनुरोध किया था। तब आपने दुर्भाग्यपूर्ण उत्तर दिया था। आपने कहा था कि मुशहर जाति का व्यक्ति कुर्सी पर नहीं बैठ सकता।”

मांझी ने इसी जाति से ताल्लुक रखने वाले गणेश भारती को राजद का टिकट दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, “यह जीतन (जीतन राम मांझी) के डर से है, आपने इस उपचुनाव में मुशहर जाति के एक व्यक्ति को सम्मान दिया है।” गणेश भारती दरभंगा में कुशेश्वर स्थान (एससी के लिए आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

मुकेश सहनी ने लालू प्रसाद और उनके परिवार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनकी पीठ में छुरा घोंप दिया था।

सहनी ने कहा, “जब लालू प्रसाद जेल में थे, उन्होंने मुझसे फोन पर संपर्क किया था और महागठबंधन में शामिल होने के लिए कहा था।”

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

editors

Read Previous

भारत में कोरोनावायरस के 7,774 नए मामले, 306 लोगों की मौत

Read Next

हैदराबाद में ‘टी-हब’ अब स्टार्टअप्स के ‘हब’ के रूप में उभर रहा है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com