रानी रामपाल ने शेयर किया पीएम मोदी का प्रशंसा पत्र, कहा- हॉकी में योगदान देना जारी रखूंगी

नई दिल्ली । पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी और कप्तान रानी रामपाल के संन्यास की घोषणा के बाद उनके लिए एक प्रशंसा पत्र लिखा। रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पत्र को उजागर करते हुए पीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रानी रामपाल ने पत्र की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी जी से संन्यास पर प्रशंसा पत्र प्राप्त कर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपकी बातें मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं, सर! भले ही मैं मैदान से हट जाऊं, लेकिन मेरा दिल हमेशा मेरे प्यारे खेल के साथ रहेगा। हॉकी ने मुझे सब कुछ दिया है, और मैं योगदान देना जारी रखूंगी।”

पीएम मोदी ने रानी के लिए पत्र में लिखा, “उम्मीद है आप स्वस्थ और प्रसन्न होंगी। आपके संन्यास की खबर ने पूरे देश के फैंस को भावुक कर दिया है। भारतीय महिला हॉकी में आपकी नंबर 28 की जर्सी उत्कृष्टता और अजेयता का प्रतीक बन गई थी। भले ही यह अब मैदान पर न दिखे, लेकिन आपने हमें जो यादें दी हैं, वे हमेशा दिलों में बसी रहेंगी। जब आपने टीम में कदम रखा, तो आपने युवा ऊर्जा का नया जोश लाया और आगे बढ़ते हुए 200 से भी ज्यादा गोल किए। बतौर फॉरवर्ड, आपने कई बार डिफेंस को पछाड़ा और गोलकीपरों को मात दी। कई एशिया कप जीतने में आपके शानदार प्रदर्शन ने खास भूमिका निभाई, और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में ‘बेस्ट यंग प्लेयर’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ जैसे खिताब हासिल किए।”

पत्र में आगे लिखा गया, “एक कप्तान के रूप में आपने बड़े मंचों पर भारत का शानदार नेतृत्व किया, टोक्यो ओलंपिक में आपके खेल और नेतृत्व की सभी ने सराहना की। टीम के शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ फैंस को बल्कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया। मैदान के बाहर भी आपकी सादगी और समर्पण को साथी खिलाड़ियों और विरोधियों ने सम्मान दिया। चोटों और कठिनाइयों से उबरते हुए आपने हमेशा अपनी ताकत दिखाई। आपकी विनम्रता और मुश्किल समय में धैर्य ने सभी को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय हॉकी आपके हाथों में सुरक्षित है।”

पीएम मोदी ने पत्र में रानी के लिए आगे लिखा, “आपने अपनी मेहनत से भारतीय नारी शक्ति की ताकत को पूरी दुनिया के सामने रखा है। आपने नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक उच्च मानदंड स्थापित किया है। यह खुशी की बात है कि आप अब खेल के करीब रहकर युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगी। इस शानदार करियर के लिए बधाई और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”
–आईएएनएस

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दो...

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

बेंगलुरु । कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

admin

Read Previous

‘रन फॉर यूनिटी’ अब विकसित भारत का संकल्प भी बन गई है : अमित शाह

Read Next

शराब घोटाले में झारखंड के सीनियर आईएएस विनय चौबे सहित कई अफसरों और लोगों के ठिकानों पर ईडी की रेड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com