दिवाली पर सोनाक्षी-जहीर की दुआ, ‘हर घर में रोशनी और खुशी हो’

मुंबई । इसी साल शादी के बंधन में बंधी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्रशंसकों को खास अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री ने पति जहीर के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पति जहीर के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “हर घर में रोशनी, हर घर में खुशी, आप सब के लिए हमारी यही दुआ।”

तस्वीरों में सोनाक्षी पति जहीर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान पति-पत्नी एक-दूसरे को देखकर हंसते नजर आ रहे हैं।

त्योहार के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी ने सुनहरे रंग की पोशाक का चुनाव किया। वहीं, जहीर काले छोटे कुर्ते के साथ पैंट पहने नजर आ रहे हैं। साथ में जोड़ा बेहद प्यारा लग रहा है। सोनाक्षी के सोशल मीडिया पोस्ट पर उनके प्रशंसक बधाई देते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा ‘आपको भी’। एक अन्य ने लिखा ‘खूबसूरत जोड़ी को भी दिवाली की शुभकामनाएं।’

इस बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने ‘पूकी’ के साथ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों को शेयर कर दबंग अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘पूकी का अंदाजा लगाइए’। अभिनेत्री ने मजेदार कैप्शन के साथ यह फैसला अपने फॉलोअर्स पर छोड़ दिया कि उनका पूकी कौन है, उनके पति जहीर इकबाल या उनका नया पालतू दोस्त।

सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल की डेटिंग के बाद 23 जून को मुंबई में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन दिया था, जिसमें सलमान खान, संजय लीला भंसाली, काजोल, तब्बू, योयो हनी सिंह समेत फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। जहीर भी एक अभिनेता हैं और उन्होंने 2019 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। जहीर ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘नोटबुक’ से शुरुआत की थी।

इस बीच सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें अभिनेत्री अपने पति के साथ आगामी प्रोजेक्ट ‘तू है मेरी किरण’ में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले सोनाक्षी और जहीर फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में इनके साथ हुमा कुरैशी भी अहम रोल में थीं।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

टीम इस हार से काफी निराश है, हम कमबैक करने की पूरी कोशिश करेंगे: गंभीर

Read Next

शाहरुख खान ने बताया यश चोपड़ा का दिवाली से खास कनेक्शन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com