मध्य प्रदेश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 200 पहुंची

भोपाल । मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। वहीं, राज्य सरकार ने कोरोना से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को राज्य में कोरोना के चार प्रकरण सामने आए और इस तरह राज्य में इस साल कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है।

वहीं, जबलपुर में रविवार की देर रात को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। बताया गया है कि मंडला निवासी महिला को लगभग चार दिन पहले कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। मंडला के नारायणपुर निवासी महिला को खांसी और सर्दी की शिकायत थी। वह गर्भवती भी थी। लिहाजा, सर्जरी के जरिए प्रसव कराया गया और उसे जबलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि बच्चा अभी उपचाररत है।

नवजात शिशु को बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है। जबलपुर के स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। इस सीजन में अभी तक तीन मरीजों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक जबलपुर का है जबकि दो मरीज आसपास के क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण को रोकने और संक्रमित मरीजों के उपचार के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी से अब तक राज्य में कुल 200 संक्रमित मरीज आए हैं, जिनमें से 132 लोग रोग ग्रस्त हैं। वहीं, 64 मरीज रिकवर हो गए हैं और अब तक चार मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर उपचार के इंतजाम किए गए हैं। दवाइयां स्टोर की गई हैं, ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है, आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं और आवश्यक इंतजाम राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे हैं ताकि आगामी समय में यह संक्रमण गंभीर रूप न ले सके।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

अमिताभ कांत ने जी20 शेरपा के पद से इस्तीफा दिया, 45 वर्ष का रहा सरकारी सेवाकाल

Read Next

अहमदाबाद विमान हादसा: दूसरा ब्लैक बॉक्स भी बरामद, जांच में आई तेजी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com