कांग्रेस की तानाशाही और इमरजेंसी का सच संसद में सामने आएगा : तरुण चुघ

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद सत्र से डर रही है क्योंकि उसे आशंका है कि उसके ‘हिमालयन ब्लंडर’ और पाकिस्तान प्रेम की सच्चाई देश के सामने आ सकती है।

तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि कांग्रेस इस बात से डरी हुई है कि अगर संसद में 1975 की इमरजेंसी का जिक्र हुआ, तो पूरे देश को उनका तानाशाही और लोकतंत्र-विरोधी चेहरा फिर से याद आ जाएगा। राहुल गांधी और जयराम रमेश जैसे नेता संसद सत्र से भाग रहे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि भाजपा उनके ‘लोकतंत्र की हत्या के अध्याय’ को बेनकाब करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता देश की संसद के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए मुद्दों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता को जवाब देना चाहिए कि वे संसद सत्र से क्यों भाग रहे हैं। जब भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान की आतंकवाद फैक्ट्री का पर्दाफाश कर रहा है, तब कांग्रेस के नेता पाकिस्तान का राग क्यों गा रहे हैं?

चुघ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जयराम रमेश, पवन खेड़ा और उदित राज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे निरंतर ‘झूठे, गैर-जिम्मेदाराना और देशविरोधी बयान’ दे रहे हैं। कांग्रेस नेता भारत की सेना के शौर्य और बलिदान पर सवाल उठाकर न सिर्फ सेना का अपमान कर रहे हैं बल्कि पाकिस्तान की मीडिया और आईएसआई की भाषा बोल रहे हैं।

चुघ ने कहा कि भारत की वीर सेना की वीरता को ‘फर्जी’ कहकर कांग्रेस नेताओं ने साबित कर दिया है कि वे देश के नहीं, बल्कि पाकिस्तान के हितों की बात कर रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

अंकिता को न्याय दिलाने का संकल्प हुआ पूरा, उत्तराखंड में अपराध नहीं चलेगा : पुष्कर सिंह धामी

Read Next

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com