‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, गुलाब जलाते नजर आए हर्षवर्धन-सोनम बाजवा

मुंबई । हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा ने अपने आने वाली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का नया पोस्टर और रिलीज डेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नया पोस्टर हर्षवर्धन और सोनम के बीच की केमिस्ट्री को खूबसूरती से दर्शाता है। यह फिल्म एक ऐसी कहानी होगी जिसमें प्यार, भावना और ड्रामा होगा।

हर्षवर्धन और सोनम दोनों ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्टर शेयर किया और लिखा, “2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती और दशहरा के दिन सिनेमाघरों में देखिए मोहब्बत, नफरत और ‘एक दीवाने की दीवानियत'” पोस्टर में सोनम हर्षवर्धन को देख रही हैं, उनके हाथ में एक लाइटर है, जिससे वह गुलाब को जला रहे हैं।

बता दें कि पहले फिल्म का नाम सिर्फ ‘दीवानियत’ था, अब इसका नाम बदलकर ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ रख दिया गया है। इसके पीछे मेकर्स ने कारण बताया कि पुराना टाइटल फिल्म की कहानी और उसके नए अंदाज से मेल नहीं खा रहा था, इसलिए फिल्म का नाम बदला गया। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी पहले वाली कंपनी विकिर फिल्म्स से हटकर अब एक नई कंपनी प्ले डीएमएफ के हाथों में आ गई है, जिसकी अगुवाई अंशुल गर्ग कर रहे हैं।

इस फिल्म के जरिए हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।

यह फिल्म मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट की है और राघव शर्मा इसके को-प्रोड्यूसर हैं। मिलाप जावेरी ने इस फिल्म के बारे में कहा कि यह उनकी अब तक की सबसे मजबूत और दिल तोड़ने वाली प्रेम कहानी है, जिसे उन्होंने मुश्ताक शेख के साथ मिलकर लिखा है। इसमें प्यार का एक अलग ही पागलपन दिखाया गया है।

पिछले महीने हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “अब तक मेरी सबसे अच्छी लिखी हुई स्क्रिप्ट है। मुश्ताक शेख, एक ऐसे निर्देशक हैं, जो इस दिल तोड़ने वाली कहानी को बताने के लिए पूरी जोश में हैं। मिलाप जावेरी बेहद ईमानदार और सच्चे अभिनेता हैं। सोनम बाजवा बेहतरीन निर्माता और एक्ट्रेस भी हैं। मैं इस फिल्म के लिए आभार व्यक्त करता हूं।”

फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

‘वीरा राजा वीरा’ को लेकर गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर की याचिका पर सुनवाई टली

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर द्वारा संगीतकार एआर रहमान के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। मामले को लेकर अगली...

नम्रता शिरोडकर ने खास अंदाज में महेश बाबू को दी शादी की 21वीं सालगिरह की बधाई

मुंबई । कुछ प्रेम कहानियां इसलिए भी खास होती हैं क्योंकि वे लाइमलाइट की दुनिया से दूर पूरी तरह सच्ची और दिल को छू लेने वाली लगती हैं। साउथ सिनेमा...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद : हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा, मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदलेगा टाइटल

नई दिल्ली । नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा बयान दिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को...

‘ओ’ रोमियो’ की रिलीज का रास्ता साफ, कोर्ट ने खारिज की याचिका

मुंबई । शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म को लेकर राहत भरी खबर आई है। बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट ने फिल्म 'ओ' रोमियो' की रिलीज रोकने की मांग वाली...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया वैलेंटाइन सॉन्ग ‘चांद तलक’, विक्रांत सिंह के साथ जमाई जोड़ी

मुंबई । बात चाहे अध्यात्म की हो या फिर रोमांटिक वैलेंटाइन वीक की, भोजपुरी सिनेमा किसी भी चीज में पीछे नहीं है। वैलेंटाइन वीक को देखते हुए भोजपुरी सिंगर और...

‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे,’ सुनील थापा के निधन पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई । नेपाली सिनेमा के वेटरन अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभा चुके...

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

admin

Read Previous

टोयोटा फॉर्च्यूनर ने बिक्री में बनाया रिकॉर्ड, हर दिन बेचे जा रहे करीब 50 यूनिट्स

Read Next

झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 91.71 परीक्षार्थी हुए सफल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com