टोयोटा फॉर्च्यूनर ने बिक्री में बनाया रिकॉर्ड, हर दिन बेचे जा रहे करीब 50 यूनिट्स

नई दिल्ली । फुल-साइज एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर ने भारतीय बाजार में अपने लॉन्च के बाद से 3 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

ब्रिकी का यह आंकड़ा दिखाता है कि फुल-साइज सेगमेंट में अभी भी टोयोटा फॉर्च्यूनर का वर्चस्व बना हुआ है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर को 2009 में कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया था। तब से ही यह फुल-साइज एसयूवी भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।मौजूदा समय में इस एसयूवी के प्रतिदिन 50 से ज्यादा यूनिट्स बेचे जा रहे हैं और फुल-साइज सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूबी में से एक है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर की कामयाबी का राज कंपनी की क्यूडीआर रणनीति को माना जाता है, जिसका मतलब क्यू- क्वालिटी, डी -ड्यूरेबिलिटी और आर- रिलायबिलिटी से है।

टोयोटा की इस फुल-साइज एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 2.8 लीटर डीजल इंजन है जिसमें 201 बीएचपी की पावर और 420 से 500 एनएम का टॉर्क मिलता है। दूसरा 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 164 बीएचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। दोनों इंजन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।

इस फुल साइज एसयूवी में एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो के सपोर्ट के साथ 8 इंच का डिजिटल इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। पेट्रोल वैरिएंट में 6 स्पीकर का साउंड सिस्टम और डीजल वैरिएंट में जेबीएल का 11 स्पीकर का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है।

इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर रीयल-टाइम ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग और ऑनलाइन सर्विस बुकिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

हाल ही में कंपनी ने फॉर्च्यूनर लेजेंडर का नया 4X4 मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46.36 लाख रुपए रखी गई है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत 33.78 लाख रुपए से शुरू होकर 51.94 लाख रुपए तक जाती है।

–आईएएनएस

बाजार की पाठशाला : सोना खरीदने और बेचने से पहले समझ लें टैक्स के नियम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

नई दिल्ली । भारत में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सुरक्षित निवेश और परंपरा दोनों माना जाता है। शादी-ब्याह, त्योहारों और भविष्य की बचत के लिए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के व्यापार क्षेत्र में आया ऐतिहासिक बदलाव: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का व्यापार क्षेत्र तेजी से और ऐतिहासिक रूप...

सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रेलवे प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने और फंड जारी करने की अपील

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में लंबे समय से रुके रेलवे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के लिए तुरंत...

अगले हफ्ते महंगाई के नए आंकड़े, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के डिटेल्स समेत ये अहम ट्रिगर्स तय करेंगे बाजार की दिशा

मुंबई । आने वाला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी अहम रहने वाला है। इसमें देश और दुनिया से जुड़े कई बड़े फैक्टर सामने आएंगे, जिनमें नए बेस ईयर (2024)...

नए इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स पर सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनने वाले नए नियमों और फॉर्म्स पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू...

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तय, बीटीए पर बातचीत जारी रहेगी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल कर दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 परसेंट कम हो जाएगा। इस फैसले पर...

भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क सामने आ चुका है। इस पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच भारत...

आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 266 अंक उछला

मुंबई । आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 266.47 अंक या 0.32 प्रतिशत की...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.361 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 723.774 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुंबई । भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में 14.361 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 723.774 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार...

अदाणी एनर्जी डिस्कॉम्स को एक करोड़ स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर डिलीवर करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

अहमदाबाद । अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वह भारत , शायद दुनिया में पहली कंपनी बन गई है, जिसने डिस्कॉम्स (विद्युत वितरण कंपनी) को...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, गुलाब जलाते नजर आए हर्षवर्धन-सोनम बाजवा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com