झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 91.71 परीक्षार्थी हुए सफल

रांची । झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा के परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट जेएसी डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन और जेएसीरिजल्ट्स डॉट कॉम पर जारी किए गए हैं।

इस लिंक पर जाकर रोल कोड एवं रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है। परीक्षार्थी अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसिल ने कहा है कि जब तक उन्हें स्कूल से मार्कशीट नहीं मिलती, तब तक जैक वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट ही मान्य होगी। राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन ने रांची के नामकुम स्थित काउंसिल सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम जारी किए।

जैक बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 11 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा के लिए राज्य भर में 1297 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4 लाख 33 हजार 890 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है। पिछले साल कुल 90.39 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे, जबकि इस बार सफल परीक्षार्थियों का प्रतिशत 91.71 है। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर देखने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इसके लिए छात्रों को इसपर रजिस्ट्रेशन करना होगा। छात्र अपने रोल नंबर और नाम की डिटेल्स से रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। जैक 10वीं रिजल्ट के बाद अगर कोई स्टूडेंट अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन में उनके मार्क्स की टोटलिंग चेक की जाएगी। देखा जाएगा कि कोई प्रश्न बिना चेक हुए तो नहीं छूट गया है। इसके अलावा जो स्टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए जैक बोर्ड पूरक परीक्षा भी आयोजित करेगा।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, गुलाब जलाते नजर आए हर्षवर्धन-सोनम बाजवा

Read Next

‘पाकिस्तान की तो पोल ही खोल दी’, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने की ओवैसी की तारीफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com