सपा नेता अबू आजमी ने कहा, ‘पाकिस्तान सिर्फ नफरत में विश्वास करता है’

मुंबई । पाकिस्तान में इंडिगो एयरलाइंस के विमान को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिलने पर महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने पाकिस्तान के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है, लेकिन, पड़ोसी मुल्क ने जो रवैया दिखाया है वह दिखाता है कि पाकिस्तान एक घटिया देश है जिसे सिर्फ नफरत पसंद है। विमान को लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई। इसमें 200 से अधिक लोग सवार थे। लैंडिंग की इजाजत न देकर पाकिस्तान ने घिनौनी हरकत की है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सपा नेता ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान हमें लैंडिंग के लिए अनुमति नहीं देता है दूसरी ओर हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान को सूचना देते हैं कि भारतीय सेना कार्रवाई करने वाली है। विदेश मंत्री को यह बताने की क्यों जरूरत हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में भारत-पाक का सीजफायर होता है। अब विदेश मंत्री को पाकिस्तान के इस रवैये पर अमेरिकी राष्ट्रपति को बताना चाहिए।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हमारे पड़ोसी मुल्कों से संबंध अच्छे थे। लेकिन, वर्तमान में खराब हैं, इसीलिए अच्छे संबंध बनाने चाहिए। उन्होंने भारत की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ तनाव के दौरान उसके साथ चीन, तुर्किए सहित अन्य देश खड़े हो गए। लेकिन, भारत के साथ पड़ोसी मुल्क श्रीलंका, नेपाल जैसे देश भी खड़े नहीं हुए। कहीं न कहीं नीति में समस्या है जिसकी वजह से पड़ोसी मुल्क खड़े नहीं हुए।

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मामले पर अबू आजमी ने कहा कि आपने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बातें सुनी होंगी। किरीट सोमैया जो यह मुद्दा उठाते रहते हैं, लेकिन अगर आप मुझसे पूछें कि क्या उन्होंने कभी सभी पूजा स्थलों मस्जिदों, मंदिरों, गुरुद्वारों, चर्चों या किसी भी धार्मिक स्थल के बारे में यह मुद्दा उठाया है, तो जवाब है नहीं।

अगर कोई लाउडस्पीकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहा है, तो उसे हटा दिया जाना चाहिए, चाहे वह कहीं भी हो। लेकिन यह व्यक्ति केवल मस्जिदों के बारे में चिल्लाता रहता है। मुख्यमंत्री एक अच्छे आदमी हैं। मैंने उनसे कई बार मस्जिदों के बारे में बात की है। जहां गलत काम हुआ, वहां मस्जिदों के लिए अनुमति भी दी गई। मैंने कल उनसे कहा कि अगर यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, तो इसका पालन होना चाहिए, लेकिन इसका पालन सभी को समान रूप से करना चाहिए।

कर्नाटक सरकार द्वारा रामनगर जिले का नाम बदलकर ‘बेंगलुरु साउथ’ करने की मंजूरी पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने कहा, “यह कोई नफ़रत भरा नाम नहीं है। यूपी-महाराष्ट्र में मुस्लिम नाम वाले इलाकों के नाम जानबूझकर बदले गए। अगर वहां रामनगर का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ कर दिया गया है तो इसमें क्या ग़लत है? मुंबई में कई इलाकों के नाम बदले गए हैं।”

सेना के सम्मान में ‘कांग्रेस’ की जय हिंद यात्रा पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने कहा कि सारे राजनीतिक लोग इसका फायदा उठाने में लगे हैं। ये किसी सरकार की नहीं बल्कि हमारे जवानों की बहादुरी है. सरकार ने इजाजत दी और सेना तैयार हो गई। पहले भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालनी शुरू की, अब कांग्रेस भी करने लगी है। मुझे लगता है कि ये एक होड़ है कि कौन आगे निकल सकता है।

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा

तेहरान । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हो चुकी है। ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार की सुबह को पुष्टि की...

ईरान के सुप्रीम खामेनेई की मौत पर बोले नेतन्याहू- ‘तानाशाह अब नहीं रहा’

नई दिल्ली । इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत को...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

admin

Read Previous

नीतीश कुमार पर आरजेडी प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता का तंज, ‘वो डरे हुए हैं’

Read Next

भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार देश के विनिर्माण पर एप्पल के भरोसे को दर्शाता है : राजीव चंद्रशेखर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com