हिंदी सिनेमा से टॉम क्रूज का खास लगाव, बोले- ‘यहां फिल्में बनाना चाहता हूं’

मुंबई । हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ शनिवार को भारत में रिलीज हो चुकी है। फिल्म प्रमोशन में जुटे अभिनेता टॉम क्रूज ने बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा से प्यार है और उनकी हिंदी फिल्म बनाने की इच्छा भी है।

‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ के प्रमोशन में जुटे अभिनेता टॉम क्रूज ने भारतीय संस्कृति, सिनेमा और निवासियों के प्रति अपने खूबसूरत यादों, अनुभव और लगाव को साझा किया।

उन्होंने बताया, “मुझे भारत से बहुत प्यार है। भारत एक अद्भुत देश है, यहां के लोग और संस्कृति शानदार हैं। मेरा भारत का अनुभव मेरी यादों में बस गया है। जब मैं वहां पहुंचा, ताजमहल देखने गया और मुंबई में भी समय बिताया, मुझे हर पल बहुत अच्छी तरह याद है।”

अभिनेता ने आगे कहा, “मैं भारत में जाकर वहां पर फिल्म बनाना पसंद करूंगा। मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। वहां की फिल्मों की खासियत भी खासा पसंद आती है। मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब किसी सीन में कोई अचानक गाना शुरू कर देता है।”

टॉम ने बताया कि वह भारत फिर से जाने के लिए उत्साहित हैं। वहां पर उनके कई दोस्त बन चुके हैं। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया, “मेरी इच्छा है कि मैं बॉलीवुड शैली की फिल्म बनाऊं। मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। मुझे भारतीय सिनेमा के कलाकार, गायक, डांस सब पसंद हैं।”

‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ भारत में तय समय से छह दिन पहले रिलीज हुई है। पहले फिल्म 23 मई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है।

पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टॉम क्रूज प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ प्रस्तुत की है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है।

एक्शन फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ’ ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन शामिल हैं।

टॉम क्रूज अपने किरदार एथन हंट के रूप में वापस लौटे हैं। फिल्म में उनके साथ जाने-पहचाने चेहरे हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी अहम भूमिकाओं में हैं।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

भारत-पाक तनाव, यूएस ट्रेड डील और चौथी तिमाही के नतीजों से अगले हफ्ते तय होगा बाजार का रुझान

Read Next

माधवराव सिंधिया स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया का स्पोर्ट्स लुक, क्रिकेट-बैडमिंटन में बच्चों संग दिखा जोश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com