भारत-पाक तनाव, यूएस ट्रेड डील और चौथी तिमाही के नतीजों से अगले हफ्ते तय होगा बाजार का रुझान

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। भारत-पाकिस्तान तनाव, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे और आने वाले घरेलू एवं वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी।

19-23 मई के बीच पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ओएनजीसी लिमिटेड, सन फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड जैसी कंपनियों की ओर से वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे।

बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के मुताबिक, घरेलू स्तर पर 22 मई को मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। इससे देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी।

वैश्विक स्तर पर चीन में 19 मई को इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और रिटेल सेल्स के आंकड़े आएंगे। वहीं, अमेरिका में 22 मई को जॉबलैस क्लेम और पीएमआई के आंकड़े आएंगे, जिसका असर वैश्विक बाजारों पर देखने को मिल सकता है।

शेयर बाजार के लिए बीता कारोबारी हफ्ता शानदार रहा। इस दौरान बाजार ने निवेशकों को 4 प्रतिशत से भी अधिक का रिटर्न दिया है।

12-16 मई के कारोबारी सत्र में निफ्टी में 1,011.80 अंक या 4.21 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। 4 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुए हफ्ते के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुख्य सूचकांक की यह सबसे बड़ी बढ़त है।

इसके अतिरिक्त सेंसेक्स का भी प्रदर्शन बीते हफ्ते शानदार रहा और इसमें 2,876.12 अंक या 3.62 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की गई।

स्मॉलकैप और मिडकैप ने लार्जकैप से अच्छा प्रदर्शन किया। समीक्षा अवधि में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 7.21 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 9 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया।

बीते हफ्ते निफ्टी में डिफेंस और रियल्टी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे और दोनों ने 10 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज, वरिष्ठ डेरिवेटिव और तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक, नंदीश शाह ने कहा, “निफ्टी का रुझान तेजी का है और लगातार अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। फिलहाल निफ्टी के लिए 25,207 एक रुकावट का स्तर है और सपोर्ट 24,800 पर है।”

–आईएएनएस

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

admin

Read Previous

2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र

Read Next

हिंदी सिनेमा से टॉम क्रूज का खास लगाव, बोले- ‘यहां फिल्में बनाना चाहता हूं’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com