हमास की कैद से रिहा हुए इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर

यरूशलम । इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर गाजा से रिहा होकर इजरायल पहुंचे। वह 19 महीने तक हमास की कैद में रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अलेक्जेंडर अपने परिवार से मिलने के लिए गाजा पट्टी से सटे दक्षिणी इजरायल के रीम सैन्य अड्डे पर पहुंचे। गाजा में पहले ली गई एक तस्वीर में अलेक्जेंडर एक काली टी-शर्ट और बेसबॉल टोपी पहने हुए दिखाई दिए थे।

वाशिंगटन और हमास के बीच सीधी बातचीत के बाद अलेक्जेंडर को रिहा किया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी रिहाई का स्वागत करते हुए अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, “एडन अलेक्जेंडर, आखिरी जीवित अमेरिकी बंधक रिहा हो रहे हैं। उनके माता-पिता, परिवार और दोस्तों को बधाई।”

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि देश एडन को गले लगाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इजरायली सरकार सभी बंधकों और लापता लोगों- जीवित और मृत को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है और जब तक सभी घर नहीं लौट जाते, तब तक अथक प्रयास करेंगे।

इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता शिरा सोलोमन ने बताया कि एडन अलेक्जेंडर का रीम बेस पर प्रारंभिक चिकित्सा जांच की जा रही है और बाद में उन्हें तेल अवीव के इचिलोव अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।

सोलोमन ने कहा, “अस्पताल की मेडिकल टीम और कर्मचारी एडन को जरूरी इलाज, मनोवैज्ञानिक और पुनर्वास देखभाल प्रदान करने के साथ-साथ उनके परिवार को सपोर्ट करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।”

तेल अवीव म्यूजियम ऑफ आर्ट के सामने स्थित होस्टेजेस स्क्वायर में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और बड़ी स्क्रीन पर एडन की वापसी देखी। उन्होंने रिहा बंधक की तस्वीरें और तख्तियां दिखाईं, जिन पर लिखा था कि गाजा में युद्ध समाप्त होने से ही बाकी बंधकों की रिहाई संभव होगी।

हमास सूत्रों ने पुष्टि की है कि एडन को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में एक निर्धारित स्थान पर अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति की टीम को सौंपा गया। इसके बाद उन्हें इजरायली सेना द्वारा नियंत्रित बफर जोन में ले जाया गया और फिर रीम सैन्य अड्डे पर लाया गया।

खान यूनिस में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रिहाई से पहले और उसके दौरान क्षेत्र में इजरायली सैन्य गतिविधियां रोक दी गईं और माहौल शांत रहा।

हमास के सशस्त्र विंग अल-कासम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा कि एडन की रिहाई मध्यस्थों के प्रयासों का हिस्सा थी, जिनका लक्ष्य युद्धविराम, क्रॉसिंग खोलना और गाजा में सहायता और राहत पहुंचाना है।

अलेक्जेंडर इजरायली सेना में सेवारत एक अमेरिकी सैनिक है। उन्हें 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास ने अगवा कर लिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 251 लोगों का अपहरण हुआ और लगभग 1,200 अन्य मारे गए।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

तुर्की रूस-यूक्रेन शांति वार्ता को हर कदम पर समर्थन देने के लिए तैयार : राष्ट्रपति एर्दोगन

Read Next

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान ही नहीं चीन को भी झटका, चीनी डिफेंस कंपनी के शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा गिरे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com