भारत की सैन्य शक्ति पाकिस्तान पर भारी, हर मोर्चे पर दुश्मन फेल

नई दिल्ली । पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें किसी नागरिक और सैन्य ठिकाने को टारगेट नहीं किया गया। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले जारी हैं। दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच तनाव पर वैश्विक चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

पाकिस्तान ने कोई कार्रवाई होने पर भारत के खिलाफ कई बार परमाणु बम का इस्तेमाल करने की गीदड़ भभकी दी है। मौजूदा स्थिति में पाकिस्तान लगातार भारत पर ड्रोन, मिसाइल के साथ हवाई क्षेत्रों में हमले कर रहा है और सीमापार से बिना उकसावे के गोलाबारी भी कर रहा है। भारतीय सेना लगातार प्रभावी जवाबी कार्रवाई कर रही है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है।

शनिवार को भी पाकिस्तान ने भारत के कई क्षेत्रों में हमले किए। पाकिस्तान की तरफ से भारत की पश्चिमी सीमा और एलओसी पर अपनाए गए आक्रामक रवैये के जवाब में, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया। जिन जगहों को निशाना बनाया गया, उनमें पाक सेना के तकनीकी केंद्र, कमांड सेंटर, रडार और गोला-बारूद के बड़े भंडार शामिल थे।

इसी बीच, अमेरिका ने दोनों परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसियों से बातचीत शुरू करने और बढ़ते तनाव को कम करने की अपील की है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के शनिवार को नेशनल कमांड अथॉरिटी की एक बैठक बुलाने की खबर आई। नेशनल कमांड अथॉरिटी नागरिक और सैन्य अधिकारियों की सबसे बड़ी संस्था है, जो देश की सुरक्षा से जुड़े फैसले लेती है, जिनमें परमाणु हथियारों से संबंधित निर्णय भी शामिल हैं। हालांकि, बाद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने साफ किया कि ऐसी कोई बैठक तय नहीं है।

भारत-पाकिस्तान दुनिया के सबसे सघन आबादी वाले क्षेत्रों में आते हैं। परमाणु बम का इस्तेमाल यहां जानमाल की अकल्पनीय तबाही मचा सकता है। तमाम आशंकाओं के बीच माना जा रहा है कि दोनों ही देश परमाणु बम का इस्तेमाल करने जैसे चरम हालातों से बचना चाहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार का कहना है कि अगर भारत हमले बंद करता है तो हम भी हमले बंद करने पर विचार करेंगे। हालांकि, पाकिस्तान भारत की तरह परमाणु बम का पहले इस्तेमाल नहीं करने की प्रतिबद्धता में नहीं बंधा है। दूसरी ओर भारत का रुख स्पष्ट है कि पाकिस्तान ऐसा कोई दुस्साहस करता है तो उसे कड़ा सबक सिखाया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान अपनी सैन्य शक्ति के मामले में हमेशा से चर्चाओं में रहे हैं। द मिलिट्री बैलेंस 2024, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज- ईयरबुक 2024, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों की सैन्य ताकत में बड़ा अंतर है।

भारत के पास 14.8 लाख सक्रिय सैन्य कर्मी हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 6.6 लाख कर्मी हैं। भारत की सेना में 12,37,000 सैनिक, 1,49,900 वायु सेना कर्मी, 75,500 नौसेना कर्मी और 13,350 तटरक्षक बल शामिल हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान की सेना में 5,60,000 सैनिक, 70,000 वायु सेना कर्मी और 30,000 नौसेना कर्मी हैं। यह स्पष्ट है कि भारत के पास सक्रिय सैन्य बलों की संख्या पाकिस्तान से दोगुनी से भी अधिक है।

जमीनी ताकत में भी भारत का दबदबा है। भारत के पास 9,743 तोपखाने (आर्टिलरी) और 3,740 मुख्य युद्धक टैंक हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 4,619 तोपखाने और 2,537 टैंक हैं। यह अंतर भारत की जमीनी ताकत को और मजबूत करता है।

वायु सेना में भारत के पास 730 लड़ाकू विमान हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 452 विमान हैं। यह अंतर भारत को हवाई युद्ध में बढ़त देता है।

हालांकि, इस रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु शक्ति के मामले में दोनों देश लगभग बराबर हैं। भारत के पास 172 परमाणु हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 हथियार हैं।

नौसेना में भी भारत का पलड़ा भारी है। भारत के पास 16 पनडुब्बियां, 2 विमानवाहक पोत, 11 डिस्ट्रॉयर और 16 फ्रिगेट हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 8 पनडुब्बियां और 10 फ्रिगेट हैं। पाकिस्तान के पास एक भी विमानवाहक पोत नहीं है। भारत की नौसेना साफतौर पर अधिक सशक्त है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले

Read Next

हर उस दिल की धड़कन के साथ हूं, जो हमारे देश के लिए धड़कती है- करिश्मा तन्ना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com