इजरायली सेना का दावा, यमन से दागी गई दो मिसाइलों को मार गिराया

यरूशलम । इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने यमन से दागी गई दो मिसाइलों को मार गिराया है।

ताजा घटना में शुक्रवार दोपहर उत्तरी इजरायल में हवाई हमले के सायरन सक्रिय हो गए। आईडीएफ ने कहा कि उसने बैलिस्टिक मिसाइल को निशाना बनाया है और अब वह परिणाम की जांच कर रहा है। अभी तक किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

इससे पहले शुक्रवार सुबह भी यमन से दागी गई एक मिसाइल को आईडीएफ ने मार गिराया था।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा एमडीए ने एक बयान में कहा कि किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है, सिवाय एक व्यक्ति के जो शेल्टर की ओर जाते समय घायल हो गया था।

इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी ने बताया कि सुबह की घटना में, इंटरसेप्टर का मलबा उत्तरी इजरायल के किबुत्ज, मिशमार हाएमेक में एक किंडरगार्टन स्कूल से टकराया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

इससे पहले 27 अप्रैल को, इजरायल की सेना ने कहा था कि उसने यमन से मृत सागर की ओर लक्षित एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोक लिया था।

पुलिस ने कहा कि मृत सागर क्षेत्र और अरावा क्षेत्र में सायरन बज गए। देश की मैगन डेविड एडोम (एमडीए) बचाव सेवा ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इजरायल के चैनल 12 ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत से लेकर अब तक हूती ग्रुप द्वारा इजरायल की ओर दागी गई यह 11वीं मिसाइल थी।

इससे पहले 26 अप्रैल को यमन के हूती ग्रुप ने मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसके कारण कथित तौर पर दक्षिणी इजरायल में सायरन बजने लगे थे।

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने समूह द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी पर जारी एक टेलीविजन बयान में कहा कि उसने नेगेव क्षेत्र में इजरायली दुश्मन के नेवातिम एयरबेस को हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का उपयोग करके निशाना बनाया जो “सफलतापूर्वक लक्ष्य तक पहुंच गई”।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

दक्षिण कोरिया: सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़ते तनाव के बीच एकता पर जोर, ली जे म्युंग ने पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की अपील की है।...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

admin

Read Previous

एआर रहमान और एमएम कीरावानी संग वेव्स में पहुंचे अनुपम खेर, पोज देते नजर आए अभिनेता

Read Next

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 688 बिलियन डॉलर के पार पहुंचा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com