भूमि मामला : ईडी ने हैदराबाद में तलाशी के दौरान 45 कारें जब्त कीं

हैदराबाद । प्रवर्तन निदेशालय (हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय) ने निजी लाभ के लिए सरकारी भूमि के हस्तांतरण के संबंध में चल रही जांच के सिलसिले में मंगलवार को हैदराबाद में की गई तलाशी के दौरान कई पुरानी कारों समेत 45 कारें जब्त कीं।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पांच स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी ने सरकारी जमीन की धोखाधड़ी से हुई खरीद-फरोख्त से संबंधित दस्तावेज, 23 लाख रुपये नकद और 12,000 यूएई दिरहम भी जब्त किए।

एजेंसी की टीम ने आरोपी खादरुनिस्सा, मोहम्मद मुनव्वर खान, मोहम्मद लतीफ शरफान, मोहम्मद अख्तर शरण और मोहम्मद शकूर के आवासों और फार्म हाउसों पर तलाशी ली गई।

केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, मुनव्वर खान के फार्महाउस से कई पुरानी कारों समेत 45 पुरानी और इस्तेमाल की गई कारें भी जब्त की गईं। ईडी ने यह जांच तेलंगाना पुलिस द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर शुरू की थी, जिसमें निजी व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों पर दस्तावेजों की जालसाजी और सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर सरकारी जमीन की अवैध बिक्री का आरोप है।

ईडी के अनुसार, “जांच में सामने आया कि महेश्वरम मंडल के नागारम गांव में स्थित सरकारी भूमि/भूदान भूमि को खादरुनिसा ने झूठा दावा करते हुए अपनी पैतृक संपत्ति बताया था। राजस्व रिकॉर्ड में धोखाधड़ी की गई थी और कई बिचौलियों के साथ मिलकर जमीन को विभिन्न संस्थाओं को बेच दिया गया था।”

ईडी ने कहा, “इन बिचौलियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके दस्तावेजों में जालसाजी की और भूमि राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव किया, जिसके परिणामस्वरूप भूमि को प्रतिबंधित सूची से हटा दिया गया और बाद में कुछ निजी पक्षों को बेच दिया गया।”

मार्च 2023 में दस्तगीर शरीफ ने अदालत में एक निजी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से रंगारेड्डी जिले के महेश्वरम मंडल के नागरम गांव में 42.33 एकड़ जमीन के लिए धोखाधड़ी से उत्तराधिकार के अधिकार हासिल किए, राजस्व रिकॉर्ड में फर्जी तरीके से बदलाव कराया और अवैध पासबुक जारी करवा लीं।

पिछले साल अक्टूबर में ईडी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए. कुमार से पूछताछ की थी। वर्तमान में पशुपालन और डेयरी विकास विभाग में तैनात ए. कुमार इससे पहले रंगारेड्डी और मेडचल मलकाजगिरी जिलों के जिला कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। कुमार को एफआईआर में आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया था, लेकिन धरणी पोर्टल के उपयोग और प्रतिबंधित श्रेणियों के तहत संपत्तियों के पंजीकरण के संबंध में उनकी भूमिका जांच के दायरे में आई।

अदालत के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। एफआईआर में मंडल राजस्व अधिकारी (एमआरओ) आरपी ज्योति, मुनव्वर खान, खादरुनिसा, के. श्रीधर रेड्डी और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, आतंकवाद पर ‘करारा प्रहार’ के लिए सेना को दी खुली छूट

Read Next

आयुष चिकित्सा में दिल्ली बनेगा मॉडल स्टेट, वेलनेस सेंटर और इंटीग्रेटेड स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम की होगी शुरुआत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com