बॉर्डर पर तैनात सैनिकों की तरह महत्वपूर्ण है फायर विभाग के कर्मचारियों का काम : सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को फायर विभाग के एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने फायरकर्मियों के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले साल 36 हजार से अधिक आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन फायरकर्मियों ने अपनी मेहनत से इन घटनाओं को रोकने का काम किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आज पहली बार मैं किसी फायर स्टेशन का दौरा कर रही हूं। मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं आपके बीच आई हूं, जो दिल्ली के लिए दिन-रात काम करते हैं। मेरा मानना है कि आपका काम सीमा पर खड़े बहादुर सैनिकों जितना ही महत्वपूर्ण है। जब आप समाज की सेवा करते हैं, तो आप अपनी जान जोखिम में डालते हैं और आपके परिवार घर पर बेसब्री से इंतजार करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली में 86 फायर स्टेशन हैं, जिनमें 3 हजार से अधिक फायर कर्मी हैं। लगभग पिछले साल में 36 हजार से अधिक आग लगने की घटनाएं हुईं, जिसे आपने बहुत मेहनत से सुलझाया और अपनी मदद पहुंचाई।”

वहीं, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने फायर विभाग के कर्मचारियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, “हम देश की राजधानी में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीधी निगरानी में हैं। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली को जिस दिशा में ले जाना चाहते हैं, शहर के लिए उनका जो विजन है, उस सपने को उन्होंने पिछले कुछ महीनों में दिल्ली के सभी नागरिकों के साथ साझा किया है। उन्होंने उस सपने को साकार करने का काम हमारी मुख्यमंत्री को सौंपा है, उन्हें आप सभी के साथ मिलकर काम करने का अधिकार दिया है, ताकि दिल्ली को विकसित भारत और विकसित दिल्ली बनाया जा सके।”

उन्होंने कहा, “विकसित दिल्ली को बनाने में हर विभाग और हर कर्मचारी की अपनी भूमिका है। आप सिर्फ दिल्ली सरकार के कर्मचारी नहीं बल्कि दिल्ली सरकार परिवार का हिस्सा हैं। यह एक ऐसा विभाग है, जिसने अपना काम बढ़िया से किया है।”

आशीष सूद ने कहा कि फायर विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है इसलिए भाजपा की सरकार आपके साथ है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकारा, वीर सावरकर पर दिए बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना

Read Next

महज मजहबी शिक्षा केंद्र बनकर न रह जाएं मदरसे, आधुनिक शिक्षा पर भी रहे ध्यान : सीएम योगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com