पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में अलर्ट, मुंबई से हरिद्वार तक चप्पे-चप्पे पर नजर

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। इस हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिससे पर्यटन वाले राज्यों में भी विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मुंबई जिला प्रशासन ने संभावित पर्यटक प्रभावितों को सहायता प्रदान करने के लिए आपातकालीन हेल्प डेस्क की स्थापना की है। जिला प्रशासन ने मुंबई शहर और जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनका कोई रिश्तेदार या परिचित जम्मू-कश्मीर में है, तो वे तुरंत नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष, मुंबई: 022-22664232, हेल्पलाइन: 8657106273, 7276446432, श्रीनगर में टूरिस्ट हेल्प डेस्क: 0194-2483651, 0194-2457543 फोन नंबर जारी किए गए हैं।

वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, हर की पौड़ी, घाटों और मंदिरों जैसे प्रमुख स्थलों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

एसएसपी डोबाल ने कहा, “चारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है और हर संभव एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उन नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयासरत है, जो जम्मू-कश्मीर में इस हमले के चलते कहीं रुक गए हैं।

मुख्यमंत्री मान ने कहा, “कोई भी धर्म निर्दोष और निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाने की इजाजत नहीं देता। हमें इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करनी चाहिए।”

उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले धार्मिक पर्यटन पर भी राज्य सरकार विशेष नजर बनाए हुए है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों के बाहर सुरक्षा में जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति का जयपुर सिटी पैलेस दौरा रद्द, सुरक्षा चिंताओं के चलते लिया गया फैसला

Read Next

वैश्विक सुरक्षा पहल ने अशांत विश्व को सर्वाधिक आवश्यक सार्वजनिक उत्पाद आशा प्रदान की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com