वक्फ बिल से मुस्लिम समाज को मिलेगा हक : दुष्यंत गौतम

उधम सिंह नगर । संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद भाजपा बिल के फायदे बता रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में मुस्लिम समाज की एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने दुष्यंत गौतम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

दुष्यंत गौतम ने अपने संबोधन में वक्फ संशोधन बिल के फायदे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस बिल से मुस्लिम समाज को विशेष लाभ मिलेगा और विपक्ष ने जो भ्रांतियां फैलाई हैं, वह पूरी तरह से झूठी हैं।

उन्होंने विपक्ष, खासकर राहुल गांधी, पर तीखे हमले किए और वक्फ संशोधन बिल को मुस्लिम समाज के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों का कोई आधार नहीं है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बिल के बाद किसी मुस्लिम नागरिक को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उन्होंने इसे मुस्लिम समाज के लिए एक लाभकारी कदम बताया, जो गरीब मुस्लिम बहनों और भाइयों के लिए शिक्षा और शादी के मामलों में कारगर साबित होगा।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुस्लिमों के हित में है। इस बिल के लागू होने से समाज के गरीब लोगों, खासकर मुस्लिम लड़कियों की शादी और शिक्षा में मदद मिलेगी। विपक्ष ने मुस्लिम समाज को हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और कभी भी उनके हकों के लिए काम नहीं किया। विपक्ष ने मुसलमानों के हक में काम करने की बजाय उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया। भाजपा की सरकार में मुस्लिम समाज को उनका हक मिल रहा है। हमारे ऊपर बिल के जरिए उनका समर्थन करने की जिम्मेदारी है।

उन्होंने यह भी साफ किया कि इस बिल से मुस्लिमों की संपत्तियों पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं होगा, बल्कि सरकार उनकी सुरक्षा और मॉनिटरिंग करेगी।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि उनका काम सिर्फ आरोप लगाना और भाग जाना है। वह हमेशा संविधान का हवाला देते हैं, लेकिन उनकी सरकार के दौरान संविधान का कितना उल्लंघन हुआ, ये किसी से छिपा नहीं है। राहुल गांधी ने कभी देश के विकास में कोई योगदान नहीं दिया और हमेशा विदेशों में जाकर भारत की आलोचना की है।

दुष्यंत गौतम ने राहुल गांधी को पाकिस्तान टेलीविजन का ‘हीरो’ करार दिया और यह आरोप भी लगाया कि चीन से राजीव फाउंडेशन को पैसे आते हैं।

–आईएएनएस

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

admin

Read Previous

जम्मू कश्मीर : अमित शाह के दौरे से पहले हाई अलर्ट, सांबा में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

Read Next

वक्फ संशोधन विधेयक ऐतिहासिक, आम मुसलमानों का होगा फायदा : देवेंद्र फडणवीस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com