वक्फ संशोधन विधेयक ऐतिहासिक, आम मुसलमानों का होगा फायदा : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वक्फ संशोधन विधेयक को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे वक्फ के कामकाज में पारदर्शिता आएगी और आम मुसलमानों को फायदा होगा।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वफ्फ संशोधन विधेयक ‘धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य’ की संविधान की भावना को परिभाषित करने वाला है। अब तक जो वफ्फ का कानून था, वह केवल तुष्टिकरण की नीति के लिए बनाया गया था। उस कानून से न तो अल्पसंख्यक समुदाय को फायदा हुआ और न ही चैरिटी का कोई काम हुआ। उल्टा, वफ्फ कानून का इस्तेमाल करते हुए जबरन जमीनें हड़पी गईं।

उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब राज्य में सबसे बड़ा वफ्फ जमीन घोटाला हुआ था। हमने इसे लेकर जांच भी की थी। अब जब नया कानून बना है, तो इसमें पारदर्शिता आएगी। इस संशोधित कानून से आम मुसलमान को फायदा पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने बीते जमाने के बॉलीवुड स्टार मनोज कुमार के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मनोज जी ने कई दशकों तक हिंदी फिल्मों में काम किया। उनका जादू लोगों के मन में रहा। उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। देशभक्ति की फिल्मों और भारतीय संस्कृति पर आधारित फिल्मों से उन्होंने अलख जगाने का काम किया। वह अपने मूल्यों पर चलने वाले आदमी थे। ऐसे में वरिष्ठ कलाकार का हमारे बीच नहीं रहना दुखद है।”

उल्लेखनीय है कि मनोज कुमार का शुक्रवार तड़के 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने बॉलीवुड को ‘उपकार’, ‘पूरब-पश्चिम’, ‘क्रांति’, ‘रोटी-कपड़ा और मकान’ सहित ढेर सारी कामयाब फिल्में दीं। इन फिल्मों की वजह से उन्हें दर्शक ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जानते थे। उनके निधन पर फिल्म जगत के साथ-साथ राजनीति तथा अन्य क्षेत्रों के दिग्गजों ने भी शोक व्यक्त किया है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

वक्फ बिल से मुस्लिम समाज को मिलेगा हक : दुष्यंत गौतम

Read Next

रग्बी लीग से इस खेल को मिलेगा उछाल : राहुल बोस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com