तमिलनाडु सरकार के बजट का क्षेत्रीय दल डीएमडीके ने किया स्वागत, नेता बोलीं ‘इसमें हमारे विचारों की झलक’

मदुरै । डीएमडीके की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने मदुरै में तमिलनाडु बजट, टीएएसएमएसी घोटाले सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रेमलता ने कहा कि वे बजट का स्वागत करती हैं। लेकिन, यह चुनावी गठबंधन के लिए नहीं, बल्कि डीएमडीके की पुरानी योजनाओं के लागू होने के कारण है।

सोमवार को चेन्नई रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी राय व्यक्त की। वह रविवार को पलानी अंदावर मंदिर दर्शनार्थ गई थीं।

तमिलनाडु बजट पर उन्होंने कहा कि 2006 के डीएमडीके घोषणापत्र में शामिल कई योजनाएं इस बजट में दिख रही हैं। खासकर स्कूली बच्चों के लिए मुफ्त नाश्ते की योजना उनकी पार्टी की सोच थी, जिसे अब लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “चुनाव में अभी एक साल बाकी है। एक साल में बहुत कुछ बदल सकता है। हम इसे गठबंधन के नजरिए से नहीं देखते।”

डीएमडीके के रुख पर सवाल उठने पर प्रेमलता ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर पार्टी विभिन्न मुद्दों पर अपनी स्थिति साफ करेगी। निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इससे तमिलनाडु को नुकसान हुआ, तो वे राज्य सरकार के साथ मिलकर इसका विरोध करेंगी। विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर उन्होंने इसे आम बात बताया और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ बोलने वालों को अक्सर निशाना बनाया जाता है।

टीएएसएमएसी शराब घोटाले पर प्रेमलता ने कहा कि सच सामने लाने के लिए सही जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मंत्री सेंथिल बालाजी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। तमिलगा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) नेता विजय के बयान पर कि घोटाले में छोटी मछली से लेकर बड़ी व्हेल तक पकड़ी जाएंगी।

प्रेमलता ने कहा, “यह सवाल विजय से पूछें। हमारी नजर में जांच एजेंसी को अपना काम करना चाहिए और सच सामने लाना चाहिए।”

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

झारखंड के चाईबासा में घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत

Read Next

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री ने संजय गांधी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, कहा- अगले 100 दिन में अस्पतालों में दिखेगा बड़ा बदलाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com